
KKR vs LSG: केकेआर को पहली जीत की तलाश, लेकिन LSG का पलड़ा भारी
IPL 2026 KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी। टीम को अभी तक सीजन में एक भी जीत नहीं मिली है।
IPL 2026 KKR vs LSG: आईपीएल 2026 में अब तक 14 मैच खेले जा चुके हैं और टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपनी रफ्तार के साथ रोमांचक होता जा रहा है। 15वें मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जॉयट्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच का नतीजा काफी हद तक आईपीएल की अंक तालिका में हलचल ला सकता है। इस सीजन अब तक जितने भी मैच हुए हैं सभी में फैंस का खूब मनोरंजन हुआ है और आज के मैच में भी यही उम्मीद की जा सकती है।
लखनऊ की बल्लेबाजी में गहराई
लखनऊ की टीम पिछले मैच में मिली जीत से काफी उत्साहित होगी. कप्तान ऋषभ पंत ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 68 रन बनाए थे और मैच को शानदार तरीके से खत्म किया था. लखनऊ के पास मिचेल मार्श और मारक्रम जैसे बल्लेबाज भी हैं, जो पावरप्ले में तेजी से रन बना सकते हैं. ऐसे में केकेआर के संघर्ष कर रहे गेंदबाजों के सामने यह बड़ी चुनौती होगी.
KKR को सुधारना पड़ेगा सबकुछ
कोलकाता को अगर अपने प्रदर्शन के बूते अंक हासिल करने हैं तो उसे बल्लेबाजी, गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण, तीनों सुधारना पड़ेगा। पंजाब के विरुद्ध मात्र 22 गेंदों का ही खेल हो पाया था, लेकिन उसमें भी कोलकाता की कमजोर बल्लेबाजी साफ झलकी थी।पहले के मैच में कोलकाता की लचर बल्लेबाजी, गेंदबाजी व फील्डिंग, सबकुछ दिख चुका है।
KKR vs LSG हेड टू हेड आंकड़े
कोलकाता और लखनऊ के बीच अब तक 6 बार मैच खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है. अब तक खेले गए 6 मैचों में से 4 बार लखनऊ ने बाजी मारी है तो वहीं केवल 2 बार कोलकाता की टीम जीत दर्ज कर पाई है. अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता इस आंकड़े में सुधार करना चाहेगी
अगर मोहम्मद शमी और लखनऊ के गेंदबाज शुरुआती झटके देने में सफल रहते हैं, तो केकेआर के लिए पहली जीत हासिल करना मुश्किल हो सकता है.
ये भी पढ़े- DC vs GT: हार के बाद टूट गए डेविड मिलर, सपोर्ट में आए अक्षर पटेल…
लखनऊ सुपर जॉयंट्स की संभावित प्लेइंग 11: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, एडन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव.
केकेआर की संभावित प्लेइंग 11ः अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी.
ये भी पढ़े- IPL 2026: Age is just a number! 15 साल के बल्लेबाज ने बुमराह-बोल्ट को कूटा





