
UPMSP Alert: इंतजार खत्म जल्द जारी होगा UP Board रिजल्ट… साइबर ठगों से रहें सावधान
UP Board Result: उत्तर प्रदेश के करीब 52 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल के बाद किसी भी दिन परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।
मूल्यांकन कार्य पूरा, अब रिजल्ट तैयारी अंतिम चरण में
यूपी बोर्ड की ओर से इस साल करीब 3 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई, जिसे 1 अप्रैल तक सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इसके बाद अब छात्रों के अंकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने और टॉपर्स की सूची तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है।
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार रिजल्ट जारी करने से पहले सभी डेटा की कई स्तरों पर जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
कब आएगा रिजल्ट?
पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के 20 से 25 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर दिए जाते हैं। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार यूपी बोर्ड रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल के बीच घोषित हो सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें…
BJP का ‘अंबेडकर कार्ड’… 2027 चुनाव से पहले लखनऊ में बनेगा भव्य स्मारक
कहां और कैसे देखें रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे:
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के अपना स्कोर चेक कर सकें।
साइबर ठगों से सावधान
रिजल्ट से पहले UPMSP ने छात्रों और अभिभावकों को खास चेतावनी भी दी है। बोर्ड ने कहा है कि कुछ साइबर ठग रिजल्ट में नंबर बढ़ाने या पास कराने के नाम पर पैसे की मांग कर सकते हैं। ऐसे किसी भी झांसे में न आएं और संदिग्ध कॉल या मैसेज की तुरंत शिकायत करें।
यह भी पढ़ें…
UP News: लखीमपुर में दर्दनाक घटना…, एक साथ 25 गिद्धों की मौत से हड़कंप
छात्रों में उत्साह और चिंता दोनों
रिजल्ट की तारीख नजदीक आते ही छात्रों में उत्साह के साथ-साथ तनाव भी बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से परीक्षा देने के बाद अब सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है, जो उनके भविष्य की दिशा तय करेगा।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अब बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। 52 लाख छात्रों और उनके परिवारों की नजरें बोर्ड की वेबसाइट पर टिकी हैं, जहां किसी भी दिन नतीजों का ऐलान हो सकता है।
यह भी पढ़ें…





