Stock Market: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex-Nifty उछला

Stock Market Today: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) आज हरे निशान पर खुले।

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 10 अप्रैल को तेजी देखने को मिल रही है. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड कर रहे है.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 489.36 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 77,121.01 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत पॉजिटिव की थी. निफ्टी 50 105.45 अंक या 0.44 फीसदी उछलकर 23,880.55 के लेवल पर ओपन हुआ था.

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 572 अंक की तेजी के साथ 77,204 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 183 अंक उछल गई थी और 23,958 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

आज के कारोबार में सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंकिंग, रियल्टी, ऑटो, एनर्जी और मेटल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी जा रही है. वहीं दूसरी ओर, आईटी (IT) और फार्मा सेक्टर के शेयरों पर दबाव बना हुआ है. टॉप लूजर्स की सूची में इन्फोसिस, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और एचयूएल जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

ग्लोबल मार्केट में बढ़त का माहौल

भारतीय बाजारों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से पूरा समर्थन मिल रहा है. अमेरिकी बाजार (Wall Street) में रात को तेजी दर्ज की गई, जहां S&P 500 इंडेक्स 0.62% और नैस्डैक 0.82% की बढ़त के साथ बंद हुए. एशियाई बाजारों में भी हरियाली छाई हुई है; जापान का निक्केई (Nikkei) 1% से ज्यादा की छलांग लगाकर 56,815 के स्तर को पार कर गया. इसके अलावा हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी (KOSPI) भी क्रमशः 0.7% और 1.5% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं.

अमेरिका-ईरान संघर्ष पर अपडेट

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामनेई ने कहा है कि ईरान अमेरिका और इजरायल को उनके हमलों के नतीजों से बचने नहीं देगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि ईरान सीजफायर को रोकने वाला समझौता कितना कारगर है।

सोने और चांदी के दाम

सोने की कीमतों में गिरावट आई, लेकिन यह लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त की ओर है। स्पॉट गोल्ड 0.2% गिरकर 4,757.27 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 0.1% गिरकर 75.29 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

डॉलर की कमजोरी

डॉलर जनवरी के बाद अपने सबसे बड़े साप्ताहिक गिरावट की ओर है। डॉलर इंडेक्स इस हफ्ते 1.3% टूट चुका है। यूरो 1.169 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। जापानी येन 159.2, दक्षिण कोरियाई वॉन 1,478 और चीनी युआन 6.83 प्रति डॉलर पर है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

सऊदी अरब के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमलों और होर्मुज स्ट्रेट के बंद रहने से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं। ब्रेंट क्रूड 0.87% बढ़कर 96.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया। अमेरिकी कच्चा तेल 1.06% चढ़कर 98.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बता दें गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। अमेरिका-ईरान युद्ध में संघर्ष विराम की उम्मीदों को झटका लगा था। गुरुवार को सेंसेक्स 931.25 अंक गिरकर 76,631.65 पर बंद हुआ। निफ्टी 222.25 अंक टूटकर 23,775.10 पर बंद हुआ था।

Back to top button