
KKR vs LSG: मुकुल चौधरी की घातक पारी के कायल हुए पंत, KKR के जबड़े से छीनी जीत
KKR vs LSG, IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 181 रन बनाए. लखनऊ ने आखिरी गेंद पर जीता मैच. मुकुल चौधरी 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाकर बने जीत के हीरो.
KKR vs LSG, IPL 2026: ऋषभ पंत ने अपनी टीम के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी (Mukul Chaudhary) की पारी को सराहा है और कहा है कि उन्होंने जिस तरह की पारी खेली उसके लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। मुकुल ने तूफानी अर्धशतक जमा कोलकाता के मुंह से जीत छीन ली थी।
आईपीएल 2026 में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। लखनऊ 14.4 ओवरों में 125 रन ही बनाए थे और अपने छह विकेट खो दिए थे। यहां से लखनऊ की हार तय लग रही थी, लेकिन फिर मुकुल ने अकेले के दम पर 27 गेंदों पर दो चौके और सात छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई।
पिता को किया याद
मैच के बाद मुकुल ने पिता को याद किया और बताया कि यहां तक वह कितने संघर्ष के बाद पहुंचे हैं। मुकुल ने कहा, “मेरे पिता की जब शादी नहीं हुई थी उससे पहले ही उन्होंने सपना देख लिया था कि उनका बेटा क्रिकेट खेलेगा। शुरुआत में हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। मैंने 12-13 साल में खेलना चालू किया। झुंझुनू में कई सारी एकेडमी थीं। फिर मैं जयपुर आ गया।”
उन्होंने कहा, “मैंने देखा कि टी20 क्रिकेट काफी आगे बढ़ रहा है इसलिए मैं गुरुग्राम आ गया और यहां तीन-चार महीने रहा। उत्तर प्रदेश के खिलाफ अंडर-19 मैच था तब मेरे पिता ने मुझसे कहा दिया था कि मैं अच्छे स्तर पर खेलूंगा।”
ये भी पढ़े- DC vs GT: हार के बाद टूट गए डेविड मिलर, सपोर्ट में आए अक्षर पटेल…
जीत के हीरो बने मुकुल चौधरी
लखनऊ को अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे. वैभव अरोड़ा के उस ओवर में आवेश खान ने पहली गेंद पर सिंगल लिया. दूसरी गेंद पर मुकुल ने छक्का लगाकर प्रेशर कम किया. इसके बाद वैभव ने लगातार दो गेंद डॉट डाली. फिर मुकुल ने पांचवीं गेंद को छक्के के लिए भेज दिया. आखिरी गेंद पर 1 रन बनाने थे.
मुकल आखिरी गेंद को कनेक्ट नहीं कर पाए, लेकिन वो बाय के तौर पर सिंगल लेने में जरूर कामयाब रहे, जिसके चलते लखनऊ की टीम ने मैच जीत लिया। आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में मुकुल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा. मुकुल का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था.
ये भी पढ़े- IPL 2026: Age is just a number! 15 साल के बल्लेबाज ने बुमराह-बोल्ट को कूटा





