
LSG vs GT: बाहर शेर, घर में फिसड्डी… क्या गुजरात के सामने साख बचा पाएगा लखनऊ?
IPL 2026 LSG vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी.
IPL 2026 LSG vs GT: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को मुकुल चौधरी के रूप में एक नया स्टार मिल गया है, लेकिन आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले उसके लिए घरेलू मैदान पर खराब रिकॉर्ड बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है. हालांकि, इस मैदान पर लखनऊ की टीम का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. ऐसे में देखना ये होगा कि गुजरात के खिलाफ वह क्या रणनीति अपनाती है.
लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला
GT और LSG के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मुकाबलों में GT को जीत मिली है, जबकि 3 मैच LSG ने अपने नाम किए हैं। IPL 2024 में दोनों टीमें 2 मैचों में आपस में भिड़ी थी, जिसमें LSG ने दोनों मुकाबले जीते थे। आखिरी बार GT ने LSG के खिलाफ 2023 में जीत दर्ज की थी। LSG का GT के विरुद्ध सर्वोच्च स्कोर 235 रन है।
ऐसी रही है GT की परफॉर्मेंस
GT ने अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराया था। उस मैच में GT ने पहले बल्लेबाजी करके 210 रन बनाए और आखिरकार 1 रन से मैच जीता था। उस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने 70 रन की पारी खेली थी। वह अपनी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।
लखनऊ का मौसम
एक्यूवेदर के अनुसार, 12 अप्रैल को लखनऊ का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना एकदम नहीं है। ऐसे में एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें
IPL 2026 में बटलर ने अपनी 3 पारियों में 38.67 की औसत और 156.76 की स्ट्राइक रेट के साथ 116 रन बनाए हैं। GT के उपकप्तान राशिद खान ने अपने पिछले मैच में 3 विकेट चटकाए थे। वह 3 मैचों में कुल 5 विकेट ले चुके हैं। पंत को GT के खिलाफ बल्लेबाजी पसंद है। उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 5 पारियों में 171.96 की स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, और प्रसिद्ध कृष्णा।
लखनऊ सुपरजायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, और प्रिंस यादव





