
Lucknow News: गोमती नदी पर चलेगा टूरिस्ट क्रूज, एक साथ 200 लोग कर सकेंगे सैर
Lucknow News: लखनऊ की गोमती नदी पर जल्द ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लग्जरी टूरिस्ट क्रूज शुरू होने जा रहा है। यह क्रूज एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को नदी की सैर कराएगा।
Lucknow News: नवाबों के शहर लखनऊ में जल्द ही एक नया पर्यटन आकर्षण जुड़ने वाला है। गोमती नदी पर लग्जरी टूरिस्ट क्रूज चलाने की तैयारी अंतिम चरण में है। इस क्रूज के शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नदी में सैर का खास अनुभव मिलेगा।और इसमें कई आधुनिक सुविधाएं भी होंगी।
ऊपरी हिस्से में ओपन रेस्टोरेंट
यह अत्याधुनिक क्रूज एक बार में करीब 200 यात्रियों को लेकर चलेगा। इसमें नीचे की डेक पर कॉन्फ्रेंस हॉल, वीआईपी लाउंज और डिजिटल स्क्रीन जैसी सुविधाएं होंगी, जबकि ऊपरी हिस्से में ओपन रेस्टोरेंट बनाया जाएगा, जहां लोग नदी के बीच भोजन का आनंद ले सकेंगे।
ये भी पढ़े- ऐतिहासिक GTS को श्रद्धांजलि, लखनऊ में राष्ट्रीय सर्वेक्षण दिवस पर विशेष कार्यक्रम…
30 से 45 मिनट का होगा एक चक्कर
क्रूज का संचालन हनुमान सेतु से गोमती बैराज के बीच प्रस्तावित है और एक चक्कर पूरा करने में लगभग 30 से 45 मिनट का समय लगेगा। इस परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित किया जा रहा है।
करीब 200 यात्रियों की क्षमता
करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस क्रूज का खर्च निजी कंपनी उठाएगी। संचालन शुरू होने के बाद कंपनी हर साल राजस्व के रूप में प्राधिकरण को भुगतान भी करेगी। क्रूज की सैर के लिए प्रति व्यक्ति लगभग 300 रुपये टिकट प्रस्तावित है, जबकि लंच, डिनर या बुफे जैसी सुविधाओं के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
ये भी पढ़े- लखीमपुर खीरी से जनकल्याण का संदेश… CM Yogi ने दिया विस्थापितों का हक
क्रूज पर कैप्टन समेत मरीन स्टाफ तैनात रहेगा और यात्रियों को यात्रा के दौरान मनोरंजन और जानकारी से जुड़े कार्यक्रम भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके शुरू होने से लखनऊ में नदी पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।





