
Stock Market: ट्रंप की धमकी से शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के 8 लाख करोड़ स्वाहा
Stock Market Crash Today April 13: अमेरिका-ईरान वार्ता असफल रहने के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स में 1,700 अंकों की गिरावट दर्ज हुई है।
Stock Market Crash Today April 13: अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने से सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1,600 अंक की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 23,600 से नीचे पहुंच गया। बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 75,939 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 450 अंक से अधिक गिरकर सुबह 9:20 बजे 23,600 के स्तर से नीचे आ गया।
बाजार में अस्थिरता मापने वाला भारतीय VIX 13% से अधिक बढ़कर 21 के ऊपर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 49 पैसे गिरकर 93.32 पर आ गया।
क्यों गिरा शेयर बाजार?
- ट्रंप की होर्मुज की घेराबंदी की धमकियों और अमेरिका और ईरान के बीच Peace Agreement विफल होने के बाद कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार चली गई. चूंकि भारत तेल का बड़ा आयातक है इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी बाजार के लिए किसी झटके से कम नहीं है.
- जाहिर तौर पर तेल महंगा होगा, तो पेट्रोल-डीजल की भी कीमतें बढ़ेंगी. इससे लॉजिटिक्स से लेकर ट्रांसपोर्टेशन पर भी खर्च बढ़ेगा, जिससे महंगाई बढ़ने के आसार हैं.
टॉप गेनर्स
- कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से ONGC के शेयरों में 4.85 परसेंट की शानदार तेजी देखी जा रही है.
- Oil India के शेयर भी 4.20 परसेंट की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.
- Reliance Industries के शेयरों में 1.10 परसेंट का उछाल आया है.
- Coal India के शेयर भी 0.70 परसेंट बढ़त के साथ ट्रेड करते नजर आ रहे हैं.
- Hindustan Aeronautics के शेयर भी वैश्विक तनाव बढ़ने के बीच 0.95 परसेंट की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.
टॉप लूजर्स
एशियन पेंट्स, अपोलो टायर्स, मारूति सुजुकी, HDFC बैंक और Indigo के शेयरों में अभी गिरावट देखी जा रही है.
एशियाई बाजार
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलने और कच्चे तेल की कीमतों में 100 डॉलर के पार अचानक आए उछाल के बाद सोमवार को एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है. इस दौरान जापान के निक्केई में 0.84 परसेंट की गिरावट देखी गई और यह 56,500 के लेवल के नीचे आ गया. दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 1.83 परसेंट तक टूट गया. हांगकांग का Hang Seng भी 1.16 परसेंट की कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आया. इस दौरान चीन के बाजार में कारोबार का मिला-जुला रूख देखने को मिल रहा है. Shanghai Composite में भी 0.2 परसेंट की गिरावट देखी जा रही है.
वॉल स्ट्रीट का हाल
आज 13 अप्रैल को वॉल स्ट्रीट का हाल भी बेहाल नजर आ रहा है. सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी फ्यूचर्स में भारी बिकवाली देखी जा रही है. डाऊ जोन्स फ्यूचर्स करीब 550 अंक टूटकर नीचे ट्रेड कर रहा है. S&P 500 Futures भी 80 अंक या करीब 0.77 परसेंट की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है. Nasdaq Futures में भी 320 से अधिक अंकों की गिरावट देखी जा रही है.
क्रूड ऑयल की कीमत
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही सीजफायर वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई. ऊपर से ट्रंप ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी का भी आदेश दे डाला. इससे कच्चे तेल की कीमतों में आज भारी उछाल आया है. ब्रेंट क्रूड वायदा 7.05 परसेंट बढ़कर 101.91 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 7.86 परसेंट की तेजी के साथ 104.16 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर है.





