IPL 2026: हार्दिक के विकेट पर क्रुणाल का एग्रेसिव सेलिब्रेशन, मैदान पर दिखा गजब ड्रामा

Krunal Pandya vs Hardik pandyaI: IPL 2026 में मुंबई-बेंगलुरु के मुकाबले में हार्दिक पंड्या का विकेट गिरने पर क्रुणाल पंड्या ने बेहद एग्रेसिव अंदाज में सेलिब्रेशन किया, जिसने फैंस के बीच विवाद की हवा उड़ा दी है।

Krunal Pandya vs Hardik pandya In IPL: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों का मैच हुआ. इस हाई-इंटेंसिटी मुकाबले के दौरान क्रुणाल पंड्या को कैमरे पर अपने भाई हार्दिक पंड्या का विकेट गिरने पर जोरदार जश्न मनाते हुए देखा गया। मैच के दौरान हार्दिक के आउट होने पर क्रुणाल कैमरे में उत्साहित होकर कूदते नजर आए। मैच के दौरान क्रुणाल ने हार्दिक का विकेट चटकाया और जिस तरह से सेलिब्रेट किया वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

क्या हार्दिक और क्रुणाल के बीच अनबन?

मैच का सबसे चौंकाने वाला पल तब आया जब हार्दिक पंड्या का विकेट गिरा। आमतौर पर अपने भाई की सफलता पर जश्न मनाने वाले क्रुणाल इस बार हार्दिक के आउट होने पर खुशी से उछलते और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते नजर आए। इतना ही नहीं, पूरे मैच के दौरान मैदान पर दोनों भाइयों के बीच कोई बातचीत नहीं दिखी और वे एक-दूसरे से नजरें चुराते भी देखे गए। मैदान पर दिखी इस तल्खी ने उन अफवाहों पर मुहर लगा दी है जिनमें पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन की बात कही जा रही थी।

हैंडशेक से भी किया परहेज

मामला यहीं नहीं रुका. मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या ना तो एक-दूसरे से मिले और ना ही हाथ मिलाते नजर आए. यह नजारा और भी ज्यादा चर्चा का कारण बन गया क्योंकि पहले दोनों के बीच काफी करीबी रिश्ते की झलक मैदान पर अक्सर देखने को मिलती थी.

हालांकि अभी तक दोनों भाइयों की तरफ से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मैदान पर दिखी यह ‘ठंडक’ अब फैन्स के बीच बड़ी चर्चा का विषय बन चुकी है. फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह सिर्फ मैच का जोश था या रिश्तों में सचमुच दूरी आ चुकी है. लेकिन इतना तय है कि इस मुकाबले ने पंड्या ब्रदर्स को लेकर चल रही चर्चाओं को और तेज कर दिया है.

Back to top button