Police पर सवाल, दरोगा ने किया शोषण, इंस्पेक्टर की अश्लील चैट से मचा हड़कंप!

UP News: बलिया में बेल्थरा रोड के उभांव थाना में एक युवती ने वन दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बेल्थरा रोड क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके मामले में लंबे समय से चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है, जिसके कारण न्यायिक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। युवती ने वन दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस आरोप में नामजद वन दरोगा को उभांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था।

दरोगा ने दुष्कर्म पीड़िता से की अश्लील बात

बलिया जनपद के थाना उभांव में 3 फरवरी को एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वन दरोगा उग्रसेन कुमार जयसवाल ने शादी का झांसा देकर करीब आठ माह तक उसका यौन शोषण किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 42/2026 के तहत धारा 69 व 351(3) बीएनएस में केस दर्ज किया।

महिला ने डीआईजी आजमगढ़ को बताया था मुकदमा में चार्जशीट लगाने के लिए इंस्पेक्टर मलिक मिलने के लिए बुलाने के साथ ही अश्लील बातें की है। वैस पुलिस अधीक्षक ने आरोपी इंस्पेक्टर को एक अप्रैल को ही उभांव थाने से हटाकर साइबर सेल में तैनात कर दिया था।

पीड़िता ने DIG को सौंपी ऑडियो रिकॉर्डिंग

इसी बीच ऑडियों के सामने आने के बाद इसकी जांच सीओ रसड़ा आलोक गुप्ता को दी गयी थी। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कप्तान ने इंस्पेक्टर को संस्पेंड कर दिया है।

क्राइम इंस्पेक्टर सस्पेंड 

इस सम्बंध में एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल का कहना है कि ऑडियो और पीड़िता की शिकायत की जांच सीओ रसड़ा से करायी गयी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर को निलम्बित कर दिया गया है। उनका कहना है कि आरोप पत्र पहले ही कोर्ट में दाखिल हो चुका है।

वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक संवेदनशील मामले में पुलिस की कार्रवाई इतनी धीमी क्यों रही।

Back to top button