
Stock Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी जारी, निफ्टी 24,300 के पार
Stock Market Outlook: आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी के संकेत हैं। अमेरिकी बाजारों से मिले समर्थन और US-ईरान के बीच संभावित संघर्ष-विराम विस्तार की उम्मीदों से बाजार में सकारात्मक माहौल है।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 536.50 अंक यानी 0.69% तेजी के साथ 78,647.74 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 153.30 अंक यानी 0.63% की तेजी के साथ 24,384.60 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
इससे पहले पिछले सत्र में सेंसेक्स 1263.67 अंक यानी 1.64% तेजी के साथ 78,111.24 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 388.65 अंक यानी 1.63% तेजी के साथ 24,231.30 अंक पर पहुंच गया था। अमेरिका में एसएंडपी और नैसडैक बुधवार को रेकॉर्ड पर पहुंच गए थे।
एशियाई बाजार
एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 225 0.81% और टॉपिक्स 0.70% बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.03% चढ़ा, जबकि कोस्डैक 0.77% ऊपर रहा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.22% की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।
टॉप लूजर्स और गेनर्स
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 तेजी के साथ खुले। इटरनल, इन्फोसिस, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बीईएल और एचडीएफसी बैंक में सबसे ज्यादा तेजी रही। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक बैंक में गिरावट रही। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.1 फीसदी तेजी के साथ 93.2750 पर खुला। पिछले सत्र में यह 93.3725 पर बंद हुआ था।
ब्रॉडर बाजार का हाल
शेयर मार्केट में उथलपुथल का संकेत देने वाला Nifty India Volatility Index भी 9.5 फीसदी गिरावट के साथ 16.83 पर आ गया। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 0.97 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 1.13 फीसदी तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मीडिया और निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा तेजी रही। इस बीच निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे कम तेजी आई है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तूफानी तेजी के पीछे ये बड़ी वजहें हैं…
ईरान-US तनाव में कम और ट्रंप का दावा
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ी है, जिससे युद्ध का खतरा कम हुआ है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि इजरायल और लेबनान के नेता आज (गुरुवार) बातचीत कर सकते हैं. इस खबर ने वैश्विक स्तर पर शांति की उम्मीद जगा दी है, जिसका सीधा असर शेयर बाजारों पर दिख रहा है.
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का सपोर्ट
भारतीय बाजार को एशियाई बाजारों से भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है. टोक्यो, सोल, हांगकांग और शंघाई के बाजार हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. हालांकि बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रहे थे, जहां डाओ जोन्स में मामूली गिरावट रही, लेकिन टेक्नोलॉजी इंडेक्स ‘नैस्डैक’ (Nasdaq) 1.59% की बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ था.
कल की शानदार बढ़त का असर
बाजार की इस तेजी की शुरुआत कल यानी बुधवार 15 अप्रैल को हो गई थी. कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति वार्ता वाले पॉजिटिव संकेतों के बाद बाजार ने जोरदार छलांग लगाई थी. बुधवार को सेंसेक्स 1,264 अंक (1.64%) उछलकर 78,111 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी ने 388 अंकों (1.63%) की बढ़त के साथ 24,231 का स्तर छुआ था.





