IPL 2026: लखनऊ को हरा टेबल टॉपर बनी RCB, कोहली का ऑरेंज कैप पर कब्जा

IPL Points Table 2026 Teams List: RCB की टीम ने आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। आरसीबी की जीत से आरआर और पंजाब किंग्स को नीचे जाना पड़ा है।

IPL Points Table 2026 Teams List: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के गेंदबाजों के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बल्लेबाज पूरी तरह असहाय नजर आए।RCB की टीम को भी चिन्नास्वामी की धीमी पिच पर थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन विराट कोहली (49) और कप्तान रजत पाटीदार (29) ने शानदार बल्लेबाजी से आरसीबी ने 15.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली। इस बीच अब विराट कोहली ने इस कुर्सी पर अपना कब्जा जमा लिया है।

विराट कोहली के नाम ऑरेंज कैप

विराट कोहली ने अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बना लिए हैं। उन्होंने अब तक पांच मैच खेलकर 228 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने 57 के औसत और 158.33 के स्ट्राइक रेट से इतने रन बनाए हैं। कोहली ने 25 चौके और आठ छक्के अब तक लगाए हैं। बुधवार को आरसीबी और एलएसजी के बीच हुए मुकाबले में विराट कोहली ने 49 रन बनाए थे, वे अपना एक और अर्धशतक पूरा करने कामयाब नहीं हो पाए। वे इस मैच के लिए पूरी तरह से ठीक नहीं थे, इसलिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने के लिए के लिए आए थे।

IPL Points Table Teams List

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में आरसीबी की टीम अपने 5 में से 4 मैच जीतकर 8 अंक और +1.503 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। आरआर की टीम ने भी 5 से 4 मैच जीते है और 8 अंक उनके पास है, लेकिन उनका नेट रन रेट आरसीबी से कम +0.889 है।

लखनऊ को हराकर आरसीबी ने आरआर की टीम को दूसरे स्थान पर खिसका दिया। पंजाब किंग्स की टीम ने 4 में से 3 मैच जीते है और वो 7 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है। उनका नेट रन रेट +0.720 का है। हैदराबाद की टीम 5 में से 2 मैच जीतकर 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पांचवें स्थान, गुजरात की टीम छठे पायदान पर है।

हार के बाद लखनऊ की टीम 7वें पायदान पर 4 अंक के साथ और -0.804 नेट रन रेट के साथ मौजूद है। सीएसके की टीम 8वें, एमआई की टीम 9वें और केकेआर की टीम आखिरी पायदान पर मौजूद है।

Back to top button