
शादी में रसगुल्ला लेने पर कैटरर की हैवानियत… मासूम को तंदूर में झोंका
Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मलौली गोसाई गांव में एक शादी समारोह के दौरान महज 11 वर्षीय मासूम को कैटरिंग ठेकेदार ने कथित रूप से तंदूर में फेंक दिया। घटना में बच्चा बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (लखनऊ) रेफर किया गया है।
पीड़ित बालक की पहचान चमन (11) पुत्र संतोष के रूप में हुई है, जो गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव का रहने वाला है। मां के निधन के बाद वह बस्ती के छावनी क्षेत्र में अपनी ननिहाल में रह रहा था और कक्षा दो का छात्र है। बुधवार को वह अपनी नानी के साथ रिश्तेदारी में मलौली गोसाई गांव शादी समारोह में शामिल होने आया था।
क्या है पूरा मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शादी समारोह में खाना परोसा जा रहा था। इसी दौरान चमन ने कथित तौर पर रसगुल्ला निकाल लिया, जिस पर कैटरिंग ठेकेदार भड़क गया। आरोप है कि गुस्से में उसने मासूम को उठाकर जलते तंदूर में फेंक दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें…
Amitabh–Shah Rukh से लेकर Kapil Dev तक…गुटखा Ads विवाद में HC सख्त
पुलिस जांच जारी
सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
Lucknow Fire: लखनऊ अग्निकांड का भयावह था मंजर, तबाही देख दहल उठेगा दिल
हालत नाजुक
डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा गंभीर रूप से झुलसा है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।
यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज में बढ़ती संवेदनहीनता को भी उजागर करती है।
यह भी पढ़ें…





