
चिन्नास्वामी में ‘इडली-सांभर’ पर मचा बवाल, CSK ने की RCB की शिकायत
IPL 2026 में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के DJ और उसके कमेंट्स के खिलाफ BCCI में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
CSK lodges Complaint to BCCI: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच विवाद गहरा गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने बीसीसीआई (BCCI) के पास आरसीबी के खिलाफ एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
टीम ने मैच के दौरान DJ द्वारा ‘डोसा, इडली, सांभर’ गाना बजाने और खिलाड़ियों पर कथित टिप्पणियों को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) औपचारिक शिकायत की है। चेन्नई सुपर किंग्स प्रबंधन का मानना है कि यह खेल भावना के खिलाफ था और इससे विरोधी टीम का मजाक उड़ाने की कोशिश हुई।
‘डोसा-इडली’ गाने पर मचा बवाल
दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आरसीबी बनाम सीएसके मैच के दौरान एक ऐसा गाना बजाया गया जिसमें “डोसा, इडली, सांभर, चटनी” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। सीएसके फ्रेंचाइजी का मानना है कि ये उनकी तमिलनाडु की पहचान पर रुढ़िवादी विचारों पर बने मीम्स बनाकर मजाक उड़ाने की कोशिश थी।
DJ की टिप्पणियों पर भी CSK को आपत्ति
सीएसके प्रबंधन ने गाने के अलावा पांच अप्रैल के मैच के दौरान अपने खिलाड़ियों के आउट होने पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर DJ द्वारा की गई टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि DJ का काम बड़े शॉट्स और विकेटों पर उत्साह बढ़ाकर एक सकारात्मक माहौल बनाना है। सीएसके एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘वे वहां प्रतिद्वंद्वियों को नीचा दिखाने या उनका अपमान करने के लिए नहीं हैं।’
ये भी पढ़े- IPL 2026: लखनऊ को हरा टेबल टॉपर बनी RCB, कोहली का ऑरेंज कैप पर कब्जा
खिलाड़ियों का अपमान बर्दाश्त नहीं
CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘आमतौर पर DJ अपनी घरेलू टीम का समर्थन करने के लिए होते हैं, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थिति अलग थी। हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ व्यक्तिगत कमेंट्स किए गए। हमने बीसीसीआई को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने का अनुरोध किया है।
ये भी पढ़े- IPL 2026: कंगाली में आटा गीला…, हार के बाद KKR के कप्तान को BCCI का झटका





