IPL 2026: PBKS से मैच के पहले बदल गई MI की स्क्वॉड, इस नए खिलाड़ी की एंट्री

IPL 2026 PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस को आज आईपीएल 2026 में अपना पांचवां मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है, मगर इस मुकाबले से पहले MI के स्क्वॉड में बदलाव हुआ है।

IPL 2026 PBKS vs MI: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल अच्छी स्थिति में नहीं नजर आ रही है. हार्दिक पांड्या की टीम को अब जल्द ही कमबैक करना होगा. जिसके लिए सभी टॉप के खिलाड़ियों को कमाल का प्रदर्शन करना होगा.जसप्रीत बुमराह को छोड़ दें तो टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है.हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को आज आईपीएल 2026 का अपना 5वां मुकाबला शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है।

कृष भगत मुंबई इंडियंस टीम में शामिल

IPL द्वारा जारी की गई रिलीज के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है। मुंबई इंडियंस (MI) ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है, जो चोट की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से बाहर हो गए हैं।

21 साल के भगत ने पंजाब के लिए सात फर्स्ट-क्लास मैच और नौ लिस्ट A मैच खेले हैं। वह दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं और लिस्ट A क्रिकेट में हाफ सेंचुरी भी बना चुके हैं।

बाएं हाथ के स्पिनिंग ऑलराउंडर अंकोलेकर 2020 में भारत की U19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे और 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ACC U19 एशिया कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे। भगत अपने बेस प्राइस INR 30 लाख पर MI में शामिल हुए।

ये भी पढ़े- चिन्नास्वामी में ‘इडली-सांभर’ पर मचा बवाल, CSK ने की RCB के DJ की शिकायत

मुंबई का खराब प्रदर्शन

बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम इस समय खराब दौर से गुजर रही है। 13 साल बाद आईपीएल में अपना पहला मुकाबला जीतने वाली मुंबई की टीम विजयी लय को बरकरार नहीं रख सकी और अगले लगातार तीन मैचों में शिकस्‍त झेलनी पड़ी। मुंबई की टीम अब गुरुवार को पंजाब किंग्‍स से भिड़ेगी। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली मुंबई की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

ये भी पढ़े- IPL 2026: लखनऊ को हरा टेबल टॉपर बनी RCB, कोहली का ऑरेंज कैप पर कब्जा

Back to top button