
MI vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने पकड़ा ऐसा हैरतअंगेज कैच, रोहित-सूर्या रह गए सन्न…
IPL 2026 MI vs PBKS: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा हैरतअंगेज कैच लिया है कि हर किसी की जुबान पर उसी की चर्चा है।
IPL 2026 MI vs PBKS: आईपीएल 2026 हार्दिक पांड्या का कैच रिकॉर्ड में जेवियर बार्टलेट के नाम दर्ज हुआ, लेकिन इसमें 100 प्रतिशत एफर्ट श्रेयस अय्यर का था. उन्होंने बॉउंड्री लाइन पर गेंद पकड़कर हवा में ही गेंद को मैदान की तरफ फेंका, जिसे बार्टलेट ने आसानी से पकड़ लिया. सूर्यकुमार और रोहित शर्मा भी ये देखकर हैरान रह गए. हार्दिक 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए. हार्दिक के विकेट से पहले लगा था कि मुंबई 220 तक पहुंच जाएगी।
हवा में ही कर दिया चमत्कार
दरअसल, हार्दिक ने एक हवाई शॉट मारा जो बाउंड्री पर छक्के के लिए जा रही थी. ऐसे में शॉट पर लांग ऑन पर फील्डिंग कर रहे अय्यर ने हवा में ही छलांग लगा दी. अय्यर ने सुपरमैन बनकर गेंद को हवा में पकड़ा और जमीन पर गिरने से पहले ही गेंद को पास में खड़े मार्को यानसन की तरफ उछाल दी. मार्को यानसन ने फिर बिना कोई गलती किए हुए कैच को लपक लिया.ये कैच कितना शानदार था ये रोहित शर्मा और सूर्यकुमार के रिएक्शन से समझा जा सकता है।
🚨 Hardik Pandya not looking happy with Shreyas Iyer.
– Look at the reaction of Rohit Sharma.
– Look at the reaction of SuryaKumar Yadav.
– Look at the celebration of Shreyas Iyer.BY FAR THE GREATEST CATCH OF THE SEASON FROM SARPANCH SAHAB !!!🔥 pic.twitter.com/5MIk2EserI
— AK 45 (@ImRo45_Club) April 16, 2026
पंजाब ने मुंबई को उसके घर में सात विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने छह विकेट खोकर 195 रन बनाए। पंजाब ने ये टारगेट 16.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान अय्यर ने 35 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बना टीम को जीत दिलाई।
मैच की बात करें तो क्विंटन डी कॉक ने आईपीएल में अपना तीसरा शतक लगाया. बाएं हाथ के इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ महज 53 गेदों में शतक पूरा किया. क्विंटन डी कॉक ने वानखेड़े स्टेडियम में 112 रन की पारी खेली. इस दौरान 60 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 112 रन बनाए. उनकी इस शानदार पारी के दम पर टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एमआई ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 195 रन जुटाए.





