Agra: प्यार से मर्डर तक… होटल में शादीशुदा प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड का रेता गला

Agra Murder Case: आगरा में शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने प्रेमी की हत्या ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पूरी प्लानिंग के साथ की थी। शुक्रवार को गर्लफ्रेंड ने पुलिस की पूछताछ में बताया- वह ब्लैकमेल कर रहा था।

Agra Murder Case: यूपी के आगरा में इटौरा (मलपुरा) स्थित होटल ताजपथ के कमरा नंबर 204 में शुक्रवार की दोपहर महिला ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक रिश्ते का मामा लगता था। उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसके अश्लील फोटो और वीडियो पति को दिखाने की धमकी देता था। सर्जिकल ब्लेड से गला काटा उसके बाद हथौड़े से सिर फोड़ दिया। हत्या करके कमरे से चीखते हुए बाहर निकली, मैने उसको मार डाला। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कमरे में शराब पी, विवाद और फिर गर्लफ्रेंड ने मौत के घाट उतारा

आगरा के मलपुरा थाना के इटौरा स्थित होटल ताजपथ के कमरा नंबर 204 में शुक्रवार सुबह 11 बजे फतेहपुर सीकरी निवासी खिल्लो (35) अपनी गर्लफ्रेंड आगरा के मलपुरा के मकरौल निवासी प्रीति के साथ पहुंचा। दोनों रिश्ते के मामा-भांजी हैं। थोड़ी देर बाद खिल्लो होटल से बाहर गया और शराब लेकर वापस आया। दोनों ने कमरे में शराब पी।

आरोपी प्रीति ने पूछताछ में पुलिस को बताया- शराब पीने के दौरान दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद हुआ। वो आपत्तिजनक फोटो-वीडियो दिखाने लगा। पति को भेजने की धमकी देने लगा। जबरन संबंध बनाना चाह रहा था। इसी बीच दोपहर करीब 12.30 बजे मैंने बैग से चाकू निकाला और नशे में धुत खिल्लो की गर्दन पर मारा। इससे खिल्लो पलटकर मुंह के बल फर्श पर गिर गया।

खिल्लो दर्द से कराह रहा था, इसी बीच मैंने थैले से हथौड़ा निकाला और उसके सिर पर एक के बाद एक 4-5 वार किए। जब देखा कि वह मर गया तो डर में चीख निकल गई। होटल के स्टाफ ने मुझे देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी।

ये भी पढ़े- Expressway पर लापरवाही पड़ी भारी… सड़क किनारे खड़े युवकों को वाहन ने कुचला

महिला बोली, जीना कर दिया था दुश्वार

हत्या की वजह पूछने पर महिला ने बताया कि खिल्लो ने उसका जीना दुश्वार कर दिया था। उसे ब्लैकमेल करता था। प्रीति विवाहित है। खिल्लो रिश्ते में उसका मामा लगता था। हमउम्र था। बचपन में प्रीति के माता-पिता ने ही उसको पाला था। वह टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि खिल्लो कुछ माह पूर्व भी इस होटल में प्रीति को लेकर आया था। प्रीति का कहना है कि उसने उसी दौरान वीडियो बना लिया था।

पुलिस यह मानकर चल रही है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे। खिल्लो अब प्रीति को ब्लैकमेल कर रहा था। प्रीति दो बच्चों की मां है। एक बच्चा दिसंबर 2025 में हुआ। एक बच्चा करीब चार साल का है।

ये भी पढ़े- यूपी का डरावना मंजर! पुलिस के खौफ से खाली हुआ गांव… पुरुष लापता

Back to top button