Gorakhpur: राप्ती नदी में नहाने गए 3 युवकों की डूबकर मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Gorakhpur News: गोरखपुर में शुक्रवार को तीन युवक नहाने के दौरान नदी में डूब गए हैं, यह खबर उनके परिजनों को मिलते ही कोहराम मचा हुआ है, घटना चिलुआताल थानाक्षेत्र में हुई है।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुक्रवार को राप्ती नदी में नहाते समय लापता हुए तीनों छात्रों की लाश मिल गई है। कल से ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस छात्रों को खोजने का अभियान चला रही थी। छात्रों की लाश मिलते ही उनके परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नहाने के दौरान डूबे तीन युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 2:20 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक राप्ती नदी में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला कि तीनों युवक नदी में नहा रहे थे, इसी दौरान वे गहराई में चले गए और देखते ही देखते पानी में डूब गए।

शिव साहनी पुत्र राम लखन, निवासी ग्राम काजीपुर, थाना चिलुआताल, उम्र करीब 20 वर्ष

बंटी पुत्र कृपा यादव, निवासी ग्राम बरियारपुर, थाना चिलुआताल, उम्र करीब 20 वर्ष

शुभम यादव पुत्र विनोद यादव, निवासी ग्राम बरियारपुर, थाना चिलुआताल, उम्र 22 वर्ष

नदी में तेज धार के चलते आ रही दिक्कत

बताया जा रहा है कि तीनों युवक आपस में परिचित थे और गर्मी के चलते नदी में नहाने पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, राप्ती नदी के इस हिस्से में अचानक गहराई बढ़ जाती है, जिससे अनजान लोग अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) को तत्काल बुलाया गया।

ये भी पढ़े- Agra: प्यार से मर्डर तक… होटल में शादीशुदा प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड का रेता गला

साथ ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। नदी में तेज धारा और गहराई के चलते बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन टीम लगातार युवकों की तलाश में जुटी हुई थी। काफी प्रयास के बाद शनिवार को तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया।

Back to top button