
Lucknow News: नारी शक्ति का जनसैलाब, लखनऊ की सड़कों पर CM योगी की ‘जनाक्रोश यात्रा’
Lucknow News: लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला आरक्षण के समर्थन में विशाल जनाक्रोश यात्रा निकाली गई। हजारों महिलाओं ने सपा और कांग्रेस के खिलाफ हुंकार भरी। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कें मंगलवार सुबह ‘नारी शक्ति’ के नारों से गूंज उठीं। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्षी दलों के ढुलमुल रवैये के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनडीए (NDA) ने अपना अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 5 कालिदास मार्ग से विधानसभा तक ‘महिला जनाक्रोश पदयात्रा’ निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
पदयात्रा और शक्ति प्रदर्शन
यह विशाल मार्च मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहा होते हुए विधान भवन तक गया। यात्रा में न केवल बीजेपी बल्कि एनडीए के सहयोगी दलों के दिग्गज नेता और हजारों महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे थे, उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहे।
विपक्ष पर मुख्यमंत्री का तीखा प्रहार
पदयात्रा शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसमूह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आज बहनों के नेतृत्व में यह आक्रोश मार्च उनकी संकुचित मानसिकता के खिलाफ है। मोदी सरकार महिलाओं को उनका हक और अधिकार देना चाहती है, लेकिन कांग्रेस और सपा जैसे दल अपने जन-विरोधी आचरण के कारण इसमें रोड़े अटका रहे हैं। देश की आधी आबादी इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।”
मंत्रियों और दिग्गजों का जमावड़ा
-
केशव प्रसाद मौर्य: उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो दल महिलाओं के हक के खिलाफ हैं, उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि महिला विरोधी दलों को वोट की चोट देंगी।
-
अरुण सिंह: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने दावा किया कि विपक्षी दलों ने महिलाओं के उत्सव मनाने के अधिकार को छीनने का प्रयास किया है।
ये भी पढ़े- अब नहीं होगी सामान की टेंशन, काशी में डिजिटल लगेज लॉकर की शुरुआत…
हजरतगंज में जनसैलाब और सुरक्षा व्यवस्था
इस पदयात्रा के कारण लखनऊ के मध्य क्षेत्र, विशेषकर हजरतगंज और जीपीओ मार्ग पर भारी भीड़ देखी गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और सुबह से ही शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया था। पदयात्रा का समापन विधान भवन के सामने हुआ, जहाँ महिला शक्ति ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ये भी पढ़े- UP News: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 40 IAS का तबादला—‘परफॉर्म या ट्रांसफर’





