
Stock Market: शेयर बाजार को लगी नजर, क्रूड उछला और IT शेयर क्रैश
Stock Market 22 April: भारतीय शेयर बाजार में 22 अप्रैल के कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिल रही हैं. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.
Stock Market 22 April: शेयर बाजार में आज 22 अप्रैल को भारी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसलकर 78,461 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 200 अंक से अधिक गिरकर 24,364 के पास ट्रेड करते हुए नजर आया. इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह आईटी सेक्टर में कमजोरी को माना गया है. साथ ही, यूएस और ईरान के बीच भले ही सीजफायर बढ़ा हो लेकिन अभी भी जियो-पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है. ग्लोबल बाजारों पर भी दबाव साफ दिखा है.
खराब शुरुआत, फिर बिखरे इंडेक्स
Share Market में बुधवार को कारोबार की शुरुआत खराब रही और कुछ देर में ही गिरावट तेज हो गई. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 79,273 की तुलना में 79,019 पर ओपन हुआ और फिर अचानक कुछ मिनटों में ही 755 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 78,518 के लेवल पर कारोबार करने लगा
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई निफ्टी की भी शुरुआत खराब रही और ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 24,576 की तुलना में गिरावट के साथ 24,470 पर खुला. इसके बाद NSE Nifty भी तेजी से फिसलता चला गया और करीब 200 अंक की गिरावट लेकर 24,352 पर ट्रेड करता दिखा.
Tech Share खुलते ही क्रैश
शेयर बाजार में अचानक आई इस बड़ी गिरावट के बीच आईटी और टेक कंपनियों के शेयर बुरी तरह क्रैश नजर आए. बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल HCL Tech Share खुलते ही 10 फीसदी के आसपास टूट गया. इसके अलावा Infosys Share (3%), Tech Mahindra Share (2.50%), TCS Share (2.10%) तक गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे.
बाजार क्रैश होने के बड़े कारण
बात करें, शेयर बाजार में मची तबाही के पीछे के कारणों के बारे में, तो मिडिल ईस्ट युद्ध की टेंशन फिर हाई पर है, डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज को लेकर अड़े हुए हैं और ईरान दूसरी ओर से लगातार धमकियां दे रहा है. इसके चलते क्रूड की कीमतों में फिर से उबाल आने लगा है. इसका असर एशियाई बाजारों में उथल-पुथल के तौर पर देखने को मिला और विदेशों से मिले निगेटिव सिग्नल के चलते सेंसेक्स-निफ्टी भी बिखर गए.
ये शेयर भी धराशायी
आईटी-टेक शेयरों के अलावा अन्य गिरावट वाले स्टॉक्स की बात करें, तो ICICI Bank Share (2%), BEL Share (1.50%) की गिरावट में ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा मिडकैप में शामिल Coforge Share (2.70%), MPhasis Share (1.90%) फिसलकर ट्रेड कर रहा था.





