UP Weather: प्रदेश में प्रचंड गर्मी का तांडव, इन जिलों में लू का अलर्ट

Weather in UP: यूपी में गर्मी का सितम समय से पहले आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल तक गर्मी का क्रम लगातार बढ़ता ही जाएगा।

Weather in UP: उत्तर प्रदेश में मौसम तीखे तेवर दिखा रहा है। गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल है। इस बीच बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 32 जिलों में हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी का ये दौर जारी रहेगा। इसके बाद ही कुछ निजात मिल सकती है।

27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संभाग में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।इस बीच बांदा का तापमान मंगलवार को 44.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह देश के 20 सबसे गर्म जिलों में सबसे ऊपर रहा।

अगले पांच दिनों में और बढ़ेगा पारा

यूपी में फ़िलहाल सूरज के तीखे तेवरों से राहत के आसार नहीं है. अगले पाँच दिनों में गर्मी और बढ़ सकती हैं और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी का अनुमान है. वहीं रात में भी गर्मी बढ़ने का अनुमान हैं. राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी. लखनऊ में अगले एक दो दिन में पारा 44 के पार पहुंच सकता है.

ये रहे प्रदेश के सबसे गर्म जिले

प्रयागराज, वाराणसी में बीते 24 घंटों में सबसे गर्म जिले रहे. यहां आसमान साफ़ होने की वजह से चिलचिलाती धूप निकल रही है. मंगलवार को इन जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया. वहीं सुल्तानपुर, बांदा और आजमगढ़ में भी भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहा. इन जिलों में दिनभर तपाने वाली धूप ने हाल बेहाल कर दिया. इन जिलों में भी पारा 42-44 डिग्री के बीच रहा.

इन 32 जिलों के लिए है लू की चेतावनी

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी. सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आस पास के क्षेत्र ।

Back to top button