SRH vs DC: ‘फील्डिंग ने डुबोया खेल…’ हार के बाद छलका अक्षर पटेल का दर्द

IPL 2026, SRH vs DC: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की SRH के खिलाफ हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने खराब फील्डिंग को मुख्य कारण बताया।

IPL 2026, SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने हार का ठीकरा खराब फील्डिंग और अहम मौकों पर की गई गलतियों पर फोड़ा है। केएल राहुल का मिस रनआउट और निसंका का छोड़ा कैच मैच का टर्निंग पॉइंट बना. अभिषेक शर्मा ने 135 रन बनाकर मैच छीन लिया. कप्तान अक्षर पटेल ने गलतियों को माना, लेकिन टीम में बदलाव से इनकार किया.

खराब फील्डिंग ने छीना मैच

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की हार का सबसे बड़ा कारण उनकी खराब फील्डिंग रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम को दिल्ली के फील्डर्स ने कई जीवनदान दिए।

मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब पथुम निसंका ने अभिषेक शर्मा का एक आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके बाद केएल राहुल भी रन-आउट का एक सुनहरा मौका भुनाने में नाकाम रहे। इन गलतियों का फायदा उठाते हुए अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और नाबाद 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल डाली।

कप्तान अक्षर पटेल का बयान

मैच के बाद अपनी निराशा व्यक्त करते हुए अक्षर पटेल ने कहा, “यह हमारे लिए एक बुरा दिन था। फील्डिंग ऐसी चीज है जो पूरी तरह हमारे नियंत्रण में होती है, लेकिन आज हमने वहीं गलतियां कीं। अगर हमने वे कैच और रन-आउट के मौके लपक लिए होते, तो अभिषेक इतनी बड़ी पारी नहीं खेल पाते और मैच का नतीजा कुछ और होता।”

जब उनसे टीम में बदलाव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वे फिलहाल टीम के ‘कोर ग्रुप’ के साथ ही बने रहेंगे और एक हार की वजह से प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव की कोई योजना नहीं है।

ये भी पढ़े- IPL 2026: तिलक वर्मा के तूफान में कई रिकॉर्ड ध्वस्त, बल्ले से मचाया बवंडर

अभिषेक शर्मा का ‘तूफान’ और SRH की रणनीति

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय टीम के बेखौफ माहौल को दिया। उन्होंने बताया कि कोच डेनियल विटोरी और नियमित कप्तान पैट कमिंस ने खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी दी है। इस जीत के साथ हैदराबाद ने घरेलू मैदान पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़े- IPL 2026: DC के खिलाफ हरी जर्सी में उतरी RCB, जानें इसके पीछे का कारण

Back to top button