
चॉकलेट का लालच देकर मासूम से शर्मनाक हरकत… 56 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
UPNews: उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। महानगर थाना क्षेत्र में एक 56 वर्षीय व्यक्ति ने पांच साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच देकर उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया सुनसान जगह
पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी Chedilal अकबरनगर बंधा स्थित सचिवालय कॉलोनी का रहने वाला है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनकी पांच वर्षीय बेटी को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपनी स्कूटी पर बैठाकर ले गया।
आरोप है कि वह बच्ची को तिकोनिया पार्क के पास स्थित एक झोपड़ी में बनी कपड़े प्रेस करने वाली दुकान के अंदर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं और उसके निजी अंगों को गलत नीयत से छुआ।
विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
परिजनों के मुताबिक जब बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान बच्ची डरकर रोने लगी, जिसके बाद आरोपी उसे वापस घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
घर पहुंचने पर बच्ची बेहद सहमी हुई और गुमसुम थी। मां ने जब उससे बार-बार पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें…
UP में फिर भड़का 69000 शिक्षक भर्ती विवाद, विधानसभा के बाहर अभ्यर्थियों का हंगामा
पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए Lucknow Police ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
यह भी पढ़ें…
Basti: दूल्हे के घर पहुँचा दुल्हन का प्रेमी, दी ऐसी धमकी कि रुक गई बारात
इलाके में आक्रोश
घटना सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं सामाजिक संगठनों ने भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
यह शर्मनाक घटना यह सीख देता है कि हर माता-पिता को बच्चों को “गुड टच” और “बैड टच” के बारे में जागरूक करना चाहिए ताकि वे किसी भी गलत हरकत की पहचान कर सकें और तुरंत अपने परिजनों को इस तरह की हरकत को बे झिझक बता सकें।
यह भी पढ़ें…





