
Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही क्रैश
Stock Market Crash: शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है. गुरुवार को बीएसी का सेंसेक्स इंडेक्स खुलने के साथ ही 800 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी 200 अंकों का गोता लगा गया.
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और NSE निफ्टी (Nse Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले। निफ्टी 50 216 अंक या 0.89% गिरकर 24,161 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 760 अंक गिरकर 77,756 पर खुला।
सेंसेक्स में तेज गिरावट
BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख Index Sensex अपने पिछले बंद स्तर 78,516 के मुकाबले गिरकर 77,983 पर खुला। इसके बाद गिरावट और बढ़ गई और कुछ ही समय में यह 800 अंक से ज्यादा टूटकर लगभग 77,693 के आसपास ट्रेड करता दिखा। इस तेज गिरावट ने बाजार में शुरुआती ट्रेडिंग से ही दबाव बना दिया और निवेशकों में बेचैनी बढ़ गई। National Stock Exchange का निफ्टी भी कमजोर शुरुआत के साथ खुला। यह अपने पिछले बंद 24,378 के मुकाबले गिरकर 24,202 पर खुला और आगे और फिसलते हुए 24,134 के स्तर तक पहुंच गया।
गिरावट के पीछे कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण प्रमुख रहे। अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव और कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में उछाल ने वैश्विक बाजारों पर दबाव बनाया है। इसके अलावा अमेरिकी बाजार पहले ही गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसका असर एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला।
एशियाई बाजार
वॉल स्ट्रीट में रात भर की बढ़त के बाद गुरुवार सुबह एशियाई सूचकांकों में तेजी के साथ शुरुआत हुई । अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा युद्धविराम की अवधि बढ़ाने से कुछ आशंकाएं कम हुईं। जापान का निक्केई 225 0.40% बढ़ा, जबकि टॉपिक्स 0.16% गिरा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.33% बढ़ा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.58% ऊपर रहा। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 26,169 पर था, जबकि पिछले दिन यह 26,163.24 पर बंद हुआ था।
बाजार के लिए डबल झटका
विदेशी निवेशकों ने बुधवार को ₹2,078 करोड़ की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी ₹1,078 करोड़ के शेयर बेचे। लगातार बिकवाली बाजार के लिए बड़ा नकारात्मक संकेत है। रुपया भी लगातार तीसरे दिन कमजोर हुआ है, जिससे विदेशी निवेशकों का भरोसा और कम हो सकता है।
बाजार में अनिश्चितता बढ़ी
मौजूदा हालात में बाजार की दिशा पूरी तरह से पश्चिम एशिया के घटनाक्रम और तेल की कीमतों पर निर्भर है। जब तक Nifty 24,200 के ऊपर मजबूत पकड़ नहीं बनाता, तब तक गिरावट का खतरा बना रहेगा। निवेशकों को फिलहाल सावधानी के साथ रणनीति बनानी चाहिए।





