EX-Muslim YouTuber या मासूम का कातिल? सलीम वास्तिक झूठ हुआ बेनकाब…

YouTuber Salim Vastik: गाजियाबाद के जिस एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेता गया था, उसके बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वह दिल्ली के कारोबारी के 13 साल के बेटे का हत्यारा निकला है।

YouTuber Salim Vastik: कुछ दिनों पहले जानलेवा हमले को लेकर चर्चा में आए यूट्यूबर ‘एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक’ के बारे में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर कर कोई हैरान हो रहा है. जानलेवा हमले की घटना के बाद लोगों की सहानुभूति बटोर रहा सलीम वास्तिक असल में एक बच्चे की हत्या का दोषी निकला. वो करीब तीन दशक से पुलिस को धोखा दे रहा था. लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

सलीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान सलीम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था. उसकी निशानदेही पर संदीप बंसल का शव बरामद किया गया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो गया. इसके बाद अदालत में सुनवाई के दौरान साल 1997 में सलीम खान और उसके साथी अनिल को उम्रकैद की सजा सुनाई गई.

हालांकि, यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. साल 2000 में सलीम को दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई, जिसके बाद वह फरार हो गया और फिर कभी अदालत में पेश नहीं हुआ. बाद में 2011 में हाईकोर्ट ने उसकी सजा को बरकरार रखा, लेकिन तब तक वह कानून की पकड़ से दूर हो चुका था.

ये भी पढ़े- UP News: यमुना में नहाते समय बनाया VIDEO, आहत किशोरियों ने उठाया ऐसा कदम…

सलीम ने अपनी पहचान बदल ली थी

गिरफ्तारी से बचने के लिए सलीम ने अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली. उसने खुद को मृत घोषित कर दिया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके. इसके बाद उसने अपना नाम बदलकर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक रख लिया और हरियाणा व उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छिपकर रहने लगा

हाल ही में सलीम पर हमला हुआ था, जिसकी वजह से काफी सुर्खियों में रहा. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुराने रिकॉर्ड, फिंगरप्रिंट और फोटो के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की. लंबी जांच और निगरानी के बाद पुलिस ने लोनी से उसे गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़े- भ्रष्टाचार और फाइलों की हेराफेरी में नपे आगरा के GM जलकल, करोड़ों के घोटाले का आरोप

Back to top button