DC vs PBKS: KL राहुल ने पंजाब के गेंदबाजों को जमकर कूटा, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

IPL 2026 DC vs PBKS: पंजाब किंग्स की टीम इस समय पहले स्थान पर है। उसने अभी तक हार का स्वाद नहीं चखा है। वहीं दिल्ली छह मैचों में तीन में जीत और तीन में हार के साथ छठे स्थान पर है।

IPL 2026 News DC vs PBKS: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का छठा शतक जड़ा। केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का छठा शतक लगाया। दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना लिए हैं।

राहुल ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

केएल राहुल ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने अर्शदीप सिंह की गेंद पर जैसे ही चौका लगाया वह रन बनाने के मामले में एमएस धोनी से आगे निकल गए।

राहुल और राणा की जुगलबंदी

आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना टेबल-टॉपर पंजाब किंग्स से हो रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत थोड़ी धीमी रही जब अर्शदीप सिंह ने पाथुम निसांका (11 रन) को जल्द ही पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद मैदान पर केएल राहुल और नीतीश राणा का तूफान आया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पंजाब के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। केएल राहुल ने 10वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसके बाद उन्होंने और अधिक आक्रामक रुख अपनाते हुए 15.4 ओवर तक अपनी टीम का स्कोर 200 के पार पहुँचा दिया और अपना छठा आईपीएल शतक भी पूरा किया।

पंजाब की चुनौती और दिल्ली की वापसी

पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन में अब तक अजेय रही है और अंक तालिका में पहले स्थान पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दिल्ली को मिचेल स्टार्क की वापसी से काफी मजबूती मिली है, जो गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे।

ये भी पढ़े- RCB vs GT: ‘तीन ओवर और खत्म हो गया मैच! Shubman Gill का छलका दर्द…

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (Playing XI)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals): अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings): श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Back to top button