
LSG vs KKR: रिंकू का तूफान, सुपर ओवर में KKR की जीत..‘ऑब्स्ट्रक्शन’ विवाद ने मचाया बवाल!
IPL 2026: हाई-वोल्टेज मुकाबले में Rinku Singh ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच की दिशा ही बदल दी।
IPL 2026: रिंकू सिंह ने बदला मैच का रुख
IPL 2026 के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में Rinku Singh ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच की दिशा ही बदल दी। एक समय Kolkata Knight Riders 93/7 पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन रिंकू ने नाबाद 83 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और मुकाबले में जबरदस्त वापसी कराई।
आखिरी ओवर से सुपर ओवर तक ड्रामा
Lucknow Super Giants को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे, जिसे उन्होंने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच टाई कर दिया। इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा, जहां रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया।
सुपर ओवर में LSG ढेर
सुपर ओवर में लखनऊ की टीम पूरी तरह बिखर गई और सिर्फ 1 रन बना सकी। जवाब में KKR ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मैच अपने नाम कर लिया।
हार के बाद पंत का बयान
लगातार हार से निराश कप्तान Rishabh Pant ने मैच के बाद कहा कि टीम को “ब्रेक, रीसेट और जिम्मेदारी” की जरूरत है। इस हार के बाद LSG की स्थिति अंक तालिका में कमजोर हो गई है।
‘ऑब्स्ट्रक्शन’ विवाद से मचा बवाल
मैच के दौरान एक बड़ा विवाद भी सामने आया, जब Angkrish Raghuvanshi रन लेते वक्त क्रीज में लौटते हुए गेंद से टकरा गए। KKR फैंस का दावा है कि उन्होंने जानबूझकर गेंद की लाइन में आने की कोशिश नहीं की, बल्कि थ्रो सीधे उनकी तरफ आया था।
हालांकि, इस फैसले को लेकर अंपायरों पर पक्षपात के आरोप लगे और सोशल मीडिया पर #CheatingAgainstKKR ट्रेंड करने लगा। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है कि क्या यह वास्तव में ‘ऑब्स्ट्रक्शन’ था या नहीं।
रणनीति पर भी उठे सवाल
सुपर ओवर में टीम चयन और बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी पंत की कप्तानी पर सवाल उठे हैं। खासकर निकोलस पूरन को भेजने के फैसले की काफी आलोचना हो रही है।





