UP Rain: इन जिलों में आंधी-तूफान-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी

UP Rain News Update: मौसम विभाग के अनुसार 10 मई तक आंधी, पानी, और गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने का असर देखने को मिलेगा।

UP Rain News Update: यूपी में पिछले 6 दिनों से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से मौसम साफ है। धूप खिली है। हल्की ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दिला रही हैं। इससे पहले देर रात गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। नोएडा, प्रयागराज और मिर्जापुर में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे की बात करें तो लखनऊ-आगरा समेत 45 शहरों में जोरदार बारिश हुई। आज 45 जिलों में बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं 60 किमी. की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

किन जिलों में अलर्ट?

IMD ने झांसी, इटावा, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, कौशांबी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बलिया, अलीगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, रामपुर, मथुरा और अन्य कई जिले में अलर्ट जारी किया हैं.

मौसम वैज्ञानिकों का क्या कहना है?

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा. कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडे ने बताया कि 6 मई को अधिकतम तापमान 37-40 डिग्री और न्यूनतम 21-24 डिग्री के आसपास रह सकता है. आसमान में बादल छाए रहेंगे, उमस भरा मौसम रहेगा और ठंडक का एहसास होगा.

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. कहा गया है कि आंधी-बारिश के दौरान खुले में न निकलें. बिजली गिरने और तेज हवाओं से सतर्क रहें. किसान अपनी फसलों की सुरक्षा का खास ध्यान रखें. यात्रा करते समय मौसम अपडेट चेक करें.

उधर सरकार ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 24 घंटे के भीतर किसानों को हुए नुकसान और जानमाल की हानि का आंकलन कर पीसतिओं को मुआवजा दिया जाए.

Back to top button