UP News: जिम में ‘पावर ड्रिंक’ का खेल, नशा देकर महिला डॉक्टर से किया दुष्कर्म

UP News: बरेली में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के भाई के घर के ऊपरी हिस्से में चल रहे जिम में MBBS डॉक्टर से रेप हुआ। दुष्कर्म जिम संचालक ने किया। उसने डॉक्टर को वजन कम करने के नाम पर नशीला ड्रिंक पिलाया।

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सिविल लाइंस बड़ा डाकखाना के पास स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम में महिला डाॅक्टर से दुष्कर्म किया गया। जिम संचालक अकरम बेग व उसके भाई आलम ने उनकी प्री वर्कआउट ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाई और जिम के अंदर बने कमरे में घटना को अंजाम दिया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से पूरी घटना का वीडियो रिकार्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। आरोपित अकरम ने महिला से पहले 10 लाख और फिर बाद में 50 लाख रंगदारी मांगी। नहीं देने पर जान से मारने और वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी।

ड्रिंक में नशा और CCTV से रिकॉर्डिंग

पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने मई 2024 में मुख्य डाकघर के पास स्थित ‘अल्टीमेट फिटनेस क्लब’ जिम ज्वाइन किया था। वहां के संचालक और ट्रेनर अकरम खान ने पहले डॉक्टर का विश्वास जीता और फिर एक दिन वर्कआउट के दौरान उन्हें ऊर्जा बढ़ाने (पावर ड्रिंक) के नाम पर नशीला पदार्थ पिला दिया।

जब डॉक्टर बेहोश हो गईं, तो अकरम ने उनके साथ दुष्कर्म किया और जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरी वारदात का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी

आरोपी अकरम खान इसी वीडियो के आधार पर डॉक्टर को ब्लैकमेल करने लगा। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर न सिर्फ बार-बार रेप किया, बल्कि उनसे लाखों रुपये भी वसूल लिए। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर डॉक्टर ने जनवरी 2026 से जिम जाना छोड़ दिया, लेकिन आरोपी का जुल्म कम नहीं हुआ। 3 मई को अकरम ने डॉक्टर को फोन कर 50 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जेवर व प्लॉट बेचने का दबाव बनाया। इस साजिश में अकरम का भाई आलम भी बराबर का साझीदार था।

ये भी पढ़े- भदोही में सामूहिक दुष्कर्म गिरोह का भंडाफोड़, चार गैंगस्टर गिरफ्तार…

आरोपी के पास से दो पेन ड्राइव बरामद

सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने अकरम और उसके भाई आलम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो पेन ड्राइव बरामद की हैं, जिनमें डॉक्टर के अश्लील वीडियो भरे थे।

इसके अलावा दो मोबाइल, रंगदारी के 10 हजार रुपये और भारी मात्रा में शक्तिवर्धक दवाएं व प्रतिबंधित इंजेक्शन भी मिले हैं। पुलिस ने वारदात स्थल यानी जिम को सील कर दिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

ये भी पढ़े- UP News: जल जीवन मिशन में खुली ‘भ्रष्टाचार’ की पोल, हवा में लटकी पानी की टंकी

Back to top button