
IPL 2026 Final: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा फाइनल, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
IPL 2026 के प्लेऑफ वेन्यू को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। फाइनल अब अहमदाबाद में होगा, जबकि क्वालिफायर-1 धर्मशाला और एलिमिनेटर व क्वालिफायर-2 चंडीगढ़ में होंगे।
IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 में अभी लीग मुकाबले खेले जा रहे हैं। BCCI की ओर से जो शेड्यूल जारी किया गया था, उसमें लीग के बाद के मैचों की तारीख और वेन्यू नहीं बताए गए थे। इस बात का लेकर सभी के मन में सस्पेंस था कि आईपीएल का फाइनल कहां खेला जाएगा। अब उसका पता चल गया है, और ये भी तय हो गया है कि क्वालीफायर और एलीमिनेटर मैच कहां खेले जाएंगे। पता चला है कि बेंगलुरु का पत्ता कट गया है। अभी तो टीमें अपने अपने मैच जीतकर टॉप 4 में अपनी जगह पक्की करने में लगी हैं।
IPL 2026 फाइनल अहमदाबाद शिफ्ट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज TATA इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 प्लेऑफ्स का शेड्यूल जारी कर दिया है. 70 हाई-इंटेंसिटी लीग स्टेज मैचों के बाद अब टूर्नामेंट अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है. क्वालिफायर 1, 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा.
🚨 News 🚨
BCCI Announces #TATAIPL 2026 Playoffs Schedule
Qualifier 1: Dharamshala
Eliminator and Qualifier 2: New Chandigarh
Narendra Modi Stadium, Ahmedabad to Host Grand Finale 🏟️
More Details ▶️ https://t.co/32HvsabiuF#KhelBindaas pic.twitter.com/ItrNUNoxHZ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
इसके बाद मुकाबला न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में 27 मई को तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी. इसी मैदान पर 29 मई को क्वालिफायर 2 भी खेला जाएगा. इसमें क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच दूसरा फाइनलिस्ट तय होगा.
ये भी पढ़े- DC vs CSK: सैमसन शो में उड़ी दिल्ली! प्लेऑफ रेस में मचाया हड़कंप…
5 सीजन में चौथा IPL फाइनल
यह लगातार दूसरी बार है जब अहमदाबाद IPL फ़ाइनल होस्ट करेगा. इसने 2022 और 2023 में भी होस्ट किया था. पिछले चार सीजन में, चेन्नई का MA चिदंबरम स्टेडियम IPL फाइनल के लिए एकमात्र दूसरी वेन्यू है. 2024 एडिशन का फाइनल चेन्नई में हुआ था जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर अपना तीसरा टाइटल जीता था।
ये भी पढ़े- MI vs LSG: SKY के कप्तान बनते ही पलटी MI की किस्मत, रोहित शर्मा का दिखा रौद्र रूप





