
Box Office: ‘राजा शिवाजी’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, लाखों में सिमटी ‘एक दिन’
Raja Shivaji vs Ek Din Movie Box Office Collection: रितेश देशमुख स्टारर और निर्देशित ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पांच दिनों में शानदार परफॉर्म किया है।
Raja Shivaji vs Ek Din Movie Box Office Collection Day 5: रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर नया मुकाम हासिल किया है. फिल्म में वह लीड रोल निभा रहे हैं. राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी पर आधारित इस मराठी फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर ‘एक दिन‘ के बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरावट आ रही है.
बॉक्स ऑफिस पर छाई राजा शिवाजी
‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के चार दिनो में 44 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. अब ये 50 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. इस उपलब्धि को छूने के लिए इस फिल्म को बस 6 करोड़ और कमाने की और जरूरत है. उम्मीद है कि ये फिल्म एक या दो दिन में ये आंकड़ा पार कर लेगी और 50 करोड़ी बन जाएगी. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 4.90 करोड़ कमाए हैं.

लाखों में सिमटी फिल्म ‘एक दिन’ की कमाई
जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर ‘एक दिन’ के बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरावट आ रही है. पहले तीन दिन करोड़ों में कमाने के बाद जुनैद-साई की फिल्म की कमाई लाखों के कलेक्शन कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन फिल्म 1.37 करोड़ रुपए कमाए. दूसरे दिन 1.20 करोड़ और तीसरे दिन 1.07 करोड़ रुपए कमाए. सोमवार को फिल्म ने 23 लाख रुपए की कमाई की. वहीं, 5वें दिन यानी मंगलवार को महज 28 लाख रुपए ही कमा पाई. इस तरह फिल्म ने 5 दिन में महज 3.51 करोड़ रुपए ही कमाए हैं।






