
Stock Market: गुलजार हुआ शेयर बाजार, 78000 के ऊपर खुला सेंसेक्स
Sensex Today, Nifty Today News: गुरुवार को सुबह गिफ्टी निफ्टी में कमजोरी दिख रही थी। मगर इसके बावजूद भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today LIVE) में मजबूत ओपनिंग हुई है। सेंसेक्स (Sensex Today) 77,958.52 के मुकाबले 381 अंकों की तेजी के साथ 78,339.24 पर खुला।
Stock Markets Today: गुरुवार को शेयर बाजारों में अच्छी तेजी के साथ शुरुआत हुई. ओपनिंग में सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा था. तो निफ्टी 70 अंक चढ़कर 24,400 के पास चला गया था. बैंक निफ्टी में 142 अंकों की तेजी थी. 78% बाजार बुलिश सेंटीमेंट के साथ ट्रेड कर रहा था. लेकिन उसके बाद बाजार थोड़ा नीचे खिसक गए.
टॉप गेनर और टॉप लूजर्स
सुबह 09:32 पर सेंसेक्स 27 अंक ऊपर 77,991 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 31 अंक ऊपर 24,365 पर था. बैंक निफ्टी 35 अंक नीचे 55,931 पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि, मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स में अच्छी तेजी थी.
निफ्टी 50 पर Bajaj Auto 3% चढ़कर टॉप गेनर था. M&M, Eicher Motors, Grasim, HDFC Life, Eternal, Ultratech Cement में सबसे ज्यादा तेजी थी. वहीं, TCS, Adani Ports, Tata Consumer, HUL, Coal India, Sun Pharma, Tech Mahindra टॉप लूजर्स थे.
एशियाई बाजार
आज 7 मई को एशियाई बाजारों में गजब की तेजी देखी जा रही है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों और कम होते कच्चे तेल की कीमतों के चलते निवेशकों में उत्साह है. जापान के शेयर बाजार में पहली बार निक्केई 225 इंडेक्स 4 परसेंट से ज्यादा उछलकर 62000 के लेवल को पार कर गया. Hang Seng में भी 1.2-1.3 परसेंट के बीच मजबूती देखी जा रही है. दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने भी 1.17 परसेंट की बढ़त हासिल की. हालांकि, स्मॉल-कैप कोस्डैक इंडेक्स में 0.4 परसेंट की गिरावट देखने को मिली.
अमेरिकी शेयर बाजार
अमेरिकी शेयर बाजार भी अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों और क्रूड ऑयल की गिरती कीमतों के बीच बुधवार, 6 मई की रात को तेजी के साथ बंद हुए. इस दौरान S&P 500 1.46 परसेंट उछलकर 7365.12 पर पहुंच गया.
वहीं, Nasdaq Composite ने भी 2.02 परसेंट की बढ़त हासिल की और यह 25838.94 पर बंद हुआ. दोनों इंडेक्स अपने नए हाई लेवल पर पहुंचने में कामयाब रहे और रिकॉर्ड स्तर पर इनकी क्लोजिंग हुई. Dow Jones Industrial Average 612.34 अंक या 1.24 परसेंट की तेजी के साथ 49910.59 पर बंद हुआ.
कच्चा तेल
कल की गिरावट के बाद आज वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 1.24 परसेंट बढ़कर 96.23 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह से ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स आज सुबह 0.92 परसेंट की तेजी के साथ 102.11 डॉलर पर ट्रेड करता नजर आया. COMEX पर कच्चे तेल की कीमतें 1.24 परसेंट बढ़कर 96.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं.
अमेरिकी डॉलर
छह विदेशी मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले डॉलर की वैल्यू को मापने वाला US डॉलर इंडेक्स (DXY)आज 0.01 परसेंट बढ़कर 98.05 पर पहुंच गया. यह इंडेक्स यूरो, जापानी येन, ब्रिटिश पाउंड, कनाडाई डॉलर, स्वीडिश कोना और स्विस फ्रैंक के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी का आकलन करता है. 06 मई को रुपया 0.71 परसेंट मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 94.61 पर बंद हुआ.





