
Stock Market: फिर धड़ाम हुआ शेयर बाजार, इंटरनल शेयर सहित इन स्टॉक में बड़ी गिरावट
Stock Market Updates Today: शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी में टाटा कंज्यूमर, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा और विप्रो शेयर में बढ़त, जबकि कोल इंडिया, एम एंड एम, एक्सिस बैंक और इटरनल के शेयरों में गिरावट देखी गई।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले। निफ्टी 50 158 अंक या 0.65% गिरकर 24,169 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 501 अंक या 0.64% गिरकर 77,343 पर खुला।
सेक्टरों की बात करें, तो कैपिटल गुड्स, आईटी, मीडिया और फार्मा को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स में गिरावट आई है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी बैंक, तेल और गैस, ऑटो, ऊर्जा और धातु सेक्टर में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई।
आज निफ्टी 24200 से नीचे खुला। सेंसेक्स 453.01 अंक या 0.58 फीसदी गिरकर 77,391.51 पर और निफ्टी 132.75 अंक या 0.55 फीसदी गिरकर 24,193.90 पर ट्रेड कर रहा है।
एशियाई बाजार
एशियाई सूचकांकों में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.88% गिरा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.56% ऊपर रहा। जापान का निक्केई 225 गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद कुछ मुनाफावसूली के चलते 0.62% फिसल गया। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 26,285 पर था, जो सूचकांक के पिछले बंद भाव 26,626.28 से कम था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 गिरावट के साथ खुले। महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे अधिक 1.35 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक में भी उल्लेखनीय गिरावट आई। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, बीईएल, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और सन फार्मा में तेजी रही।
अमेरिकी बाजार
गुरुवार को अमेरिकी बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुए, हालांकि तेल की कीमतों में भारी गिरावट से कुछ सुधार हुआ और व्यापारी अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले घटनाक्रमों पर नजर रखे हुए थे। एसएंडपी 500 सूचकांक 0.38% गिरकर 7,337.11 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.13% गिरकर 25,806.20 पर बंद हुआ। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 313.62 अंक या 0.63% गिरकर 49,596.97 पर आ गया।
क्यों गिरा शेयर बाजार?
अमेरिका ने आज ईरान के कुछ ठिकानों को निशाना बनाया लेकिन साथ ही कहा कि वह तनाव को भड़काना नहीं चाहता है। अमेरिका की सेना ने कहा कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे जहाजों पर हमला किया। इसी के जवाब में ईरान के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इससे कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड अभी 1.11 फीसदी तेजी के साथ 101.2 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।





