RCB vs LSG: IPL 2026 में प्रिंस यादव ने मचाया गदर, कोहली को आउट कर बन गए स्टार

RCB vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुरुवार की रात एक नया सितारा चमका। प्रिंस यादव ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और रफ्तार से कोहली को चकमा दिया और उन्हें खाता खोले बिना ही वापस भेज दिया।

Prince Yadav, Virat Kohli on Duck, RCB vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) से हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत 213 रन चेज करने उतरी आरसीबी की टीम को झटका उस वक्त लगा, जब स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें आउट करने वाले प्रिंस यादव ने खुलासा किया कि पिछले मैच में विराट ने उन्हें लेंथ पर टिके रहने की सलाह दी थी। प्रिंस ने वही रणनीति अपनाई और बड़ा विकेट हासिल किया।

कौन हैं प्रिंस यादव?

12 दिसंबर 2001 को जन्मे प्रिंस यादव एक दाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं, जो मुख्य रूप से अपनी तूफानी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. प्रिंस को क्रिकेट जगत में पहली बड़ी पहचान दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2024) के पहले सीजन से मिली. उस टूर्नामेंट में प्रिंस पांचवें सबसे सफल गेंदबाज थे, जहां उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट चटकाए थे. उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी रफ्तार है; प्रिंस नियमित रूप से 140-145 किमी प्रतिघंटा की गति से गेंद फेंकने की क्षमता रखते हैं.

विराट के विकेट पर प्रिंस ने क्या कहा?

विराट को शून्य पर आउट करने को लेकर प्रिंस ने कहा, ‘मैंने पहली गेंद पर मिसफील्ड कर दी थी, लेकिन मुझे पता था कि उसे पीछे छोड़ना है और अपना फोकस नहीं खोना है। पिछले मैच के बाद मैं विराट भैया से बात कर रहा था और उन्होंने बस इतना कहा था- जब तक गेंद ऑफ लेंथ पर मूव कर रही है, उसी लेंथ पर बने रहो। हम लगातार छह मैच हार चुके हैं, लेकिन हम आगे भी मेहनत करना जारी रखेंगे।’

ये भी पढ़े- IPL 2026 में फिक्सिंग और हनी-ट्रैप का खतरा, BCCI ने सुनाया सख्त फरमान

इकाना स्टेडियम में बारिश के कारण मैच को 19-19 ओवर का कर दिया गया था. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे (DLS नियम के तहत आरसीबी को 213 का लक्ष्य मिला). जब आरसीबी लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो प्रिंस यादव ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और रफ्तार से कोहली को चकमा दिया और उन्हें खाता खोले बिना ही वापस भेज दिया। और लखनऊ ने यह मुकाबला 9 रनों से जीत लिया।

ये भी पढ़े- SRH vs PBKS: कूपर कोनोली ने ह‍िला दी IPL की र‍िकॉर्डबुक, पंजाब से छिना ‘नंबर 1’ का ताज

Back to top button