IPL 2026: KKR की जीत ने उड़ाई इन टीमों की नींद, प्लेऑफ के लिए अब शुरू होगा घमासान

IPL Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज कर अंक तालिका में छलांग लगाई है. ये कोलकाता की लगातार चौथी जीत है. दिल्ली की पिछले 5 मैचों में चौथी हार.

IPL Points Table: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुआ। दिल्ली के घरेलू मैदान पर खेले गए इस मैच में केकेआर ने आसानी के साथ अक्षर पटेल की टीम को 8 विकेट से हरा दिया और अंकतालिका में अब 8वें से 7वें स्थान पर आ गई। केकेआर ने इस मैच में जीत हासिल करके दो अंक हासिल किए और अब इस टीम के कुल 9 अंक हो गए हैं। इस हार के बाद दिल्ली के अब 8 अंक ही हैं।

KKR प्लेऑफ में पहुंच सकती है?

2026 का सीजन आईपीएल का छठा संस्करण है जिसमें 10 टीमें खेल रही हैं. इससे पहले हर बार, जिन टीमों के पास 16 या उससे ज्यादा अंक रहे हैं वे सीधे प्लेऑफ में पहुंची हैं. अगर केकेआर अपने बाकी बचे चारों मैच जीत लेती है, तो उसे आठ और अंक मिलेंगे और कुल 17 अंकों के साथ टीम सीधे प्लेऑफ में जगह बना सकती है. ऐसे में उसे किसी जटिल गणना या समीकरण पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. अगर टीम एक और मैच हारती है, तो नेट रन रेट की भूमिका अहम हो सकती है.

इन टीमों के लिए खतरे की घंटी

नाइट राइडर्स की लगातार जीत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. इसमें आरसीबी, आर आर और जीटी ने 10-10 मैच खेलकर 6 जीत से 12 अंक हासिल किए हैं. चेन्नई की टीम के 5 जीत से 10 अंक ही हैं. ऐसे में इन सभी टीमों को अपने आगे के मुकाबले करो या मरो जैसे लेने होंगे.

इसमें भी गुजरात और राजस्थान को अगला मैच आपस में खेलना है. वहीं आरसीबी भी केकेआर से भिड़ने से पहले मुंबई के साथ खेलेगी. चेन्नई की टीम का मुकाबला लखनऊ से होना है. इसका मतसब साफ है कि कोलकाता के पास आराम और तैयारी का मौका होगा वहीं बाकी टीमें कम दिन के अंतर में खेलने उतरेगी.

ये भी पढ़े- RCB vs LSG: IPL 2026 में प्रिंस यादव ने मचाया गदर, कोहली को आउट कर बन गए स्टार

शुक्रवार को नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को अरुण जेटली स्टेडियम में आठ विकेट से हराया. 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन बार की चैंपियन टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली.

ये भी पढ़े- IPL 2026 में फिक्सिंग और हनी-ट्रैप का खतरा, BCCI ने सुनाया सख्त फरमान

Back to top button