UP News: जम्मूतवी एक्सप्रेस में ‘खूनी खेल’! यात्री के सिर में गोली मारकर हत्या

Varanasi Train Murder: वाराणसी में कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की गोली मारकर हत्या किए जाने से रेलवे यात्रियों में दहशत फैल गई।

Varanasi Train Murder: कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के एस -2 बोगी में यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सिर में लगते ही यात्री ने दमतोड़ दिया। घटना के बाद हमलावर भाग निकला। इधर, सूचना पर पहुंचे एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा ने घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गया (बिहार) स्थित पिपरिया के बारचकी क्षेत्र निवासी दिनेश शाह (42) पुत्र रामवृक्ष शाह अपनी बहन और रिश्तेदार के साथ सीतापुर के नैमिशारण्य धाम जा रहा था।

नैमिषारण्य धाम जा रहा था यात्री

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के पिपरिया क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय दिनेश शाह के रूप में हुई है। वह अपनी बहन और रिश्तेदारों के साथ सीतापुर स्थित नैमिषारण्य धाम जा रहा था। दिनेश शाह एस-2 कोच में यात्रा कर रहा था, जबकि उसकी बहन, बच्चे और अन्य परिजन जनरल बोगी में सफर कर रहे थे।

देर रात ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान बाथरूम के पास किसी ने दिनेश शाह के सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही कोच में अफरा-तफरी मच गई। घबराए यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना ट्रेन स्टाफ को दी।

ये भी पढ़े- Lucknow: माँ का अफेयर और बेटे का खौफनाक इंतकाम, PGI कर्मी को बेरहमी से मारा

मामले की जांच में जुटी पुलिस

ट्रेन जब वाराणसी जंक्शन पहुंची तो शव को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा, क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

ये भी पढ़े- जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप… कई घायल; गांव बना पुलिस छावनी

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम ट्रेन के साथ आगे रवाना की गई है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। इससे पहले भी चंदौली में चलती ट्रेन में यात्री की हत्या का मामला सामने आ चुका है।

Back to top button