Chand Mera Dil Trailer: प्यार…धोखा… और रोमांस से भरपूर है अनन्या-लक्ष्य की फिल्म का ट्रेलर

Chand Mera Dil Trailer Release: करण जौहर की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर प्यार…धोखा…इमोशन और रोमांस से भरपूर हैं।

Chand Mera Dil Trailer Release: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ लंबे समय से दर्शकों का ध्यान खींच रही है। 11 मई को निर्माताओं ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। विवेक सोनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्यार, रोमांस, गहन भावनाओं और ड्रामे से भरपूर है। इसका टीजर और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और खासतौर पर गानों को लोगों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है।

आइए जानते हैं कि ट्रेलर में क्या खास है।

ट्रेलर में सिर्फ नजर आए अनन्या और लक्ष्य 

इस ट्रेलर में फिल्म की बाकी कास्ट में कोई खास चेहरा नजर नहीं आता है। पूरे ट्रेलर में अनन्या और लक्ष्य ही नजर आते हैं। अनन्या का किरदार काफी हद तक ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जैसा मालूम पड़ता है। उनकी एक्टिंग में भी कोई बदलाव या नयापन नजर नहीं आता। हां, लक्ष्य पहली बार इस तरह के फुल प्लेस रोमांटिक हीरो के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन ट्रेलर के गुस्से वाले और चिल्लाने वाले सीन में वो उतने प्रभावी नहीं लगते हैं।

ये भी पढ़े- विजय को CM के रूप में देख भावुक हुईं तृषा कृष्णन, सोशल मीडिया पर छाया इमोशनल पल

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विवेक सोनी द्वारा निर्देशित ‘चांद मेरा दिल’ का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत किया गया है। फिल्म का टाइटल ट्रैक सॉन्ग काफी पॉपुलर हो रहा है। इसे ‘सैयारा’ फेम सिंगर फहीम अब्दुल्ला ने गाया है। ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

ये भी पढ़े- UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, फिल्म देखने के बाद CM योगी ने किया ऐलान

Back to top button