UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, फिल्म देखने के बाद CM योगी ने किया ऐलान

Krishnavatharam: भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ को यूपी सरकार ने टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। लोकभवन में आयोजित फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मंत्रिमंडल के कई सदस्य शामिल हुए।

Krishnavatharam: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म कृष्णावतारम् को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। रविवार को मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद राज्यपाल आनंदीबेन व सीएम योगी ने दोनों उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ यह फिल्म देखी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इसे टैक्स फ्री करने को घोषणा की। दरअसल, 7 मई को सिनेमाघरों में कृष्णावतारम पार्ट 1 रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों में खूब कमाई कर चुकी है. वहीं इस फिल्म ने कपिल शर्मा की दादी की शादी को भी धोबी पछाड़ दी है.

लोकभवन में मंत्रिमंडल के साथ देखी गई फिल्म

रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद लोकभवन में ‘कृष्णावतारम्’ फिल्म को देखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पूरा मंत्रिमंडल शामिल हुआ। सीएम योगी ने कहा कि यह एक अद्भुत संयोग है कि शपथ ग्रहण के बाद सभी नए मंत्री भी इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बने।कार्यक्रम के दौरान फिल्म की मुख्य अभिनेत्री संस्कृति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद लिया। सीएम ने मंच पर कलाकारों का सम्मान भी किया।

‘कृष्णावतारम्’ में दिखी द्वापर युग और सनातन संस्कृति की झलक

फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को मानवीय और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में द्वापर युग, भारतीय पुरातन परंपराओं और सनातन संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को भव्य तरीके से दर्शाया गया है।

फिल्म की खासियत यह भी है कि इसमें श्रीकृष्ण के साथ राधा, रुक्मिणी और सत्यभामा की प्रेम कथाओं को अलग-अलग स्वरूपों में प्रस्तुत किया गया है। निर्माताओं ने पौराणिक कथा को आधुनिक सिनेमाई शैली के साथ जोड़ने की कोशिश की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्णावतारम् की मुख्य पात्र संस्कृति राज्यपाल की नातिन हैं और किसी भी नानी के लिए इससे अद्भुत क्षण और कोई नहीं होगा कि पालन-पोषण कर जिस बच्ची को आगे बढ़ाया है, आज उसे इतना बेहतर काम करते हुए वे देख रहीं हैं। उन्होंने कहा कि कलाकार को सम्मान मिलना चाहिए।

Back to top button