Hardik Pandya और MI के बीच चल रही गड़बड़, जानिए वायरल खबर की पूरी सच्चाई

Hardik Pandya ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर फिर फॉलो किया और कई पोस्ट डिलीट कीं, जिससे टीम के साथ उनके संबंधों में खटास का संकेत मिला है।

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद हार्दिक पंड्या को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि हार्दिक ने कुछ समय के लिए इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया था। हालांकि कुछ ही मिनटों बाद एमआई फिर उनकी फॉलोइंग लिस्ट में दिखने लगी। फिलहाल न हार्दिक और न ही फ्रेंचाइजी ने इस पर कोई बयान दिया है।

इंस्टाग्राम पर अनफॉलो-फॉलो का खेल

विवाद की शुरुआत तब हुई जब आरसीबी से हार के कुछ ही देर बाद फैंस ने नोटिस किया कि हार्दिक पंड्या की फॉलोइंग लिस्ट 151 से घटकर 150 रह गई है और उसमें से मुंबई इंडियंस का नाम गायब है। हालांकि, जब सोशल मीडिया पर हंगामा बढ़ा, तो कुछ ही मिनटों में हार्दिक ने दोबारा टीम को फॉलो कर लिया।

भले ही इसे एक गलती बताया जा रहा हो, लेकिन मुंबई इंडियंस के गिरते ग्राफ और ड्रेसिंग रूम में बढ़ते तनाव को देखते हुए इसे टीम मैनेजमेंट के प्रति हार्दिक की नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े- IPL 2026: MI से जीतने के बाद RCB को लगा झटका, BCCI ने ठोका जुर्माना

MI हुई IPL 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर

दरअसल, इस सत्र में हार्दिक ने पिछले दो मैच नहीं खेले हैं और उनकी जगह सूर्या ने कप्तानी की है। अब मुंबई के तीन मैच बचे हैं और ऐसा लग रहा है कि मुंबई और हार्दिक अगले सत्र में अलग अलग रास्ते पर होंगे। हार्दिक ने इंटरनेट मीडिया पर रोहित और सूर्या को भी अनफॉलो कर दिया है।

जानकारी मिली है कि हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने भी एमआई को अनफॉलो कर दिया है। बता दें कि मुंबई बनाम आरसीबी मैच के दौरान हार्दिक स्टेडियम में भी नहीं दिखे। पीठ की समस्या के चलते हार्दिक खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे।

ये भी पढ़े- IPL 2026: KKR की जीत ने उड़ाई इन टीमों की नींद, प्लेऑफ के लिए अब शुरू होगा घमासान

Back to top button