
IPL 2026: MI से जीतने के बाद RCB को लगा झटका, BCCI ने ठोका जुर्माना
RCB vs MI IPL 2026: क्रुणाल पांड्या के एक शॉट को लेकर भी बवाल मचा थी, इसी दौरान एंडी फ्लावर और अंपायर के बीच बहस हुई थी। आईपीएल ने रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है और एंडी फ्लावर पर जुर्माना ठोका है।
BCCI Fine RCB Coach Andy Flower, RCB vs MI IPL 2026: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार रात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबाल खेला गया। इस मैच में ड्रामा केवल मैदान के अंदर खिलाड़ियों के बीच ही नहीं, बल्कि डगआउट में भी देखने को मिला। आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह घटना मैच के 18वें ओवर (17.2 ओवर) के दौरान हुई, जब एंडी फ्लावर चौथे अंपायर के साथ काफी ज्यादा बहस करते और अपशब्दों का इस्तेमाल करते पाए गए।
क्या था पूरा विवाद?
मामला आरसीबी की बल्लेबाजी के 18वें ओवर का है. उस समय तीसरे अंपायर के एक विवादित फैसले की वजह से आरसीबी को एक बाउंड्री नहीं दी गई थी. इस फैसले से एंडी फ्लावर इतने नाराज हो गए कि वह दिनेश कार्तिक के साथ डगआउट से उठकर सीधे चौथे अंपायर के पास जा पहुंचे.
जहां दिनेश कार्तिक संयमित दिखे, वहीं एंडी फ्लावर अंपायर से काफी आक्रामक तरीके से बहस करते नजर आए. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अनुसार, फ्लावर ने इस दौरान ‘अभद्र भाषा’ (अनुच्छेद 2.3) का इस्तेमाल किया, जो खेल की गरिमा के खिलाफ है.
कोच ने मानी अपनी गलती
आईपीएल द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि एंडी फ्लावर ने लेवल-1 का अपराध किया है. फ्लावर ने मैच रेफरी अमित शर्मा के सामने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और लगाए गए जुर्माने को मान लिया है. आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन में मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम होता है.
हालांकि आरसीबी यह मैच जीत गई और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई, लेकिन कोच की इस हरकत ने टीम के अनुशासन पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.
आरसीबी नंबर-1
मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है, जबकि एमआई बाहर हो गई है। आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ 1 जीत चाहिए। वहीं अब उनकी नजरें टॉप-2 में बने रहने पर भी होगी।
ये भी पढ़े- IPL 2026: KKR की जीत ने उड़ाई इन टीमों की नींद, प्लेऑफ के लिए अब शुरू होगा घमासान





