
PBKS vs DC: लगातार चौथी हार के बाद गुस्से में श्रेयस अय्यर, चहल को नहीं दी बॉलिंग?
Shreyas Iyer Statement After Loss vs DC: पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार मिली तो कप्तान श्रेयस अय्यर काफी नाराज दिखे। उन्होंने सीधे तौर पर बॉलिंग और फील्डिंग को हार का जिम्मेदार बता दिया।
Shreyas Iyer Statement After Loss vs DC: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को मौजूदा सीजन में अपनी लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को खेले गए मैच में श्रेयस की दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से मात दी। इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने का एक बड़ा मौका गंवा दिया है। पंजाब के लिए उनकी गेंदबाजी और खराब फील्डिंग अब भी सबसे बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।
श्रेयस अय्यर बॉलिंग और फील्डिंग से नाखुश
मैच में मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ये भी बताया कि क्यों युजवेंद्र चहल से आखिर एक भी ओवर की गेंदबाजी क्यों नहीं कराई गई।
उन्होंने मैच के बाद ब्रॉकास्टर्स के दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं बात को घुमा-फिराकर नहीं करूंगा, एक बार फिर फील्डिंग और बॉलिंग ने निराश किया। मुझे लगता है कि इस विकेट पर 30 रन ज्यादा थे, यह देखते हुए कि गेंद कैसे सीम हो रही थी और उसमें उछाल भी अलग-अलग तरह का था।’
युजवेंद्र चहल को क्यों बॉलिंग नहीं दी?
इस मैच में श्रेयस अय्यर ने युजवेंद्र चहल को बॉलिंग नहीं दी। जब इस बारे में सवाल हुआ तो अय्यर ने कहा- मेरे मन में यह विचार बिल्कुल था, लेकिन जिस तरह से गेंद सीम हो रही थी और जिस तरह से सीमर्स की मदद कर रही थी, मुझे लगता है कि अगर हमने अपनी लाइन और लेंथ को बिल्कुल सही तरीके से एग्जीक्यूट किया होता, तो हम विकेट निकाल सकते थे। लेकिन बदकिस्मती से एक बार फिर हम ऐसा नहीं कर पाए।
ये भी पढ़े- Hardik Pandya और MI के बीच चल रही गड़बड़, जानिए वायरल खबर की पूरी सच्चाई
टेबल में चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स के 11 मैचों में 13 पॉइंट हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर आ गई है। उसके 6 जीत और 4 हार हैं। टीम का एक मैच बेनतीजा रहा था। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो 12 मैचों में उसके 5 जीत के साथ 10 पॉइंट हैं। वह टेबल में 7वें नंबर पर है। हार दिल्ली को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकता था। लेकिन जीत की वजह से टीम के पास अभी भी प्लेऑफ में जाने का चांस है। टीम को राजस्थान और केकेआर से खेलना है।
ये भी पढ़े- IPL 2026: MI से जीतने के बाद RCB को लगा झटका, BCCI ने ठोका जुर्माना





