
Stock Market: रिकवरी मोड पर शेयर बाजार, Sensex-Nifty में लौटी रौनक
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार पिछले लगातार चार दिनों की भारी गिरावट के बाद आज रिकवरी मोड पर है. आज घरेलू बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों चढ़ें।
Stock Market Today: बुधवार को सुबह शेयर बाजार (Stock Market Today) कमजोरी के साथ खुला। मगर गिरावट के बाद इसमें फौरन तेजी आ गई। सेंसेक्स (Sensex Today) 74,559.24 के मुकाबले 120 अंक गिरकर 74,439.34 पर खुला। वहीं निफ्टी (Nifty Today) 23,379.55 की तुलना में 17 अंक फिसलकर 23,362.45 पर खुला।
सुबह 9:16 बजे, सेंसेक्स 234.61 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 74,793.85 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 83.55 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,463.10 पर रहा। शुरुआती कारोबार में मेटल स्टॉक्स सबसे अधिक बढ़त बनाने वालों में शामिल रहे, और निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.31 प्रतिशत ऊपर चढ़ा। फार्मा, ऑयल एंड गैस, FMCG और बैंकिंग स्टॉक्स भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
भारतीय रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.60 पर थोड़ा मजबूत होकर खुला। वहीं मंगलवार को यह 95.63 पर बंद हुआ था। आज इसने 3 पैसे या लगभग 0.03% की बढ़त के साथ शुरुआत की।
एशियाई बाजार
आज 13 मई को एशियाई बाजारों मिश्रित और उतार-चढ़ाव भरा रुझान देखने को मिला. अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा बढ़ी महंगाई और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज करने के बाद पैदा हुए भू-राजनीतिक तनाव का असर आज एशियाई बाजारों में देखने को मिला.
इस दौरान जापान का निक्केई 225 0.52 परसेंट गिरा, जबकि टॉपिक्स ने 0.28 परसेंट की मामूली बढ़त हासिल की. दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 2.15 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई और स्मॉल-कैप कोस्डैक भी 0.74 परसेंट नीचे लुढ़क गया. ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 भी नीचे कारोबार कर रहा था और शुरुआती कारोबार में 0.56 परसेंट नीचे था.
अमेरिकी बाजार
मंगलवार के सेशन में वॉल स्ट्रीट गिरावट के साथ बंद हुआ, जिसमें S&P 500 और Nasdaq Composite दोनों ही अपने रिकॉर्ड स्तरों से नीचे आ गए. S&P 500 में 0.16 परसेंट की गिरावट आई, जबकि Nasdaq Composite 0.71 परसेंट तक नीचे लुढ़क गया. इसके विपरीत, Dow Jones Industrial Average सकारात्मक दायरे में बने रहने में सफल रहा, और 56.09 अंक या 0.11 परसेंट की बढ़त दर्ज की.





