
IPL 2026: पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची गुजरात, फिर भी कंफर्म नहीं प्लेऑफ…
GT vs SRH IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को मंगलवार को 82 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.
GT vs SRH IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। आईपीएल 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हरा दिया। गुजरात टाइटंस की यह लगातार पांचवीं जीत है। गुजरात टाइटंस अब आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पहले स्थान पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
16 प्वॉइंट से भी सीट नहीं कंफर्म
गुजरात के 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के बाद 16 अंक हैं. गुजरात का नेट रन रेट +0.551 का है. 16 अंकों के साथ टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती हैं, लेकिन फिर भी गुजरात को नॉकआउट का टिकट हासिल नहीं कर पाई. इसका कारण है कि दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर प्लेऑफ की रेस में मौजूद बाकी सभी टीमें अभी या तो 16 अंक तक पहुंच सकती है या उससे अधिक हासिल कर सकती हैं. जबकि दिल्ली 14 अंकों पर फिनिश करेगी.
गुजरात को कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट
हालांकि, इस जीत से गुजरात के प्लेऑफ की संभावनाएं जरूर बढ़ गई हैं. गुजरात यहां से प्लेऑफ का टिकट पा जाएगी, इसकी 90 प्रतिशत से अधिक संभावना है. गुजरात अगर अपने बचे सभी मैच हार भी जाए, तो भी वह प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में होगी. हालांकि, टीम की कोशिश बाकी दोनों मैच जीतकर टॉप पर फिनिश करने की होगी. गुजरात अब 16 मई को कोलकाता से और 21 मई को चेन्नई से खेलेगी.
गुजरात अधिकतम 20 अंकों तक पहुंच सकती है. सिर्फ बेंगलुरु ही उसके बराबर अंक हासिल कर सकती है. हालांकि, बेंगलुरु का नेट रन रेट बेहतर है. ऐसे में वो टेबल टॉपर के तौर पर फिनिश करेंगे, इसके चांस अधिक हैं.
ये भी पढ़े- PBKS vs DC: लगातार चौथी हार के बाद गुस्से में श्रेयस अय्यर, चहल को नहीं दी बॉलिंग?
साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों से गुजरात ने पांच विकेट पर 168 रन बनाए. इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 14.5 ओवर में 86 रन पर ऑल-आउट हो गई. गुजरात के अब 16 अंक हो गए हैं, लेकिन फिर भी उसे प्लेऑफ का टिकट नहीं मिला है.
ये भी पढ़े- Hardik Pandya और MI के बीच चल रही गड़बड़, जानिए वायरल खबर की पूरी सच्चाई





