
राजधानी फिर शर्मसार! बस में महिला से गैंगरेप, लोगों को याद आया ‘निर्भया कांड’
Gang-Raped In Delhi: दिल्ली पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि कंडक्टर और ड्राइवर ने बस के अंदर उसके साथ गैंगरेप किया। यह घटना 11 मई की रात दिल्ली के रानी बाग इलाके में हुई।
Gang-Raped In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में एक बस में महिला के साथ गैंगरेप किया गया है। जिस बस में महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है, वह एक प्राइवेट बस बताई जा रही है। पीड़िता महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी तब पुलिस ने मामले में एक्शन लिया और घटना से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मेडिकल जांच के बाद दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं. शिकायत मिलने के बाद महिला का मेडिकल कराया गया. मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और फिर गिरफ्तार कर लिया गया.
अधिकारियों के मुताबिक बस के अंदर से जरूरी सैंपल लिए गए हैं और तकनीकी टीम पूरे वाहन की बारीकी से जांच कर रही है. इसके साथ ही बस के अंदर और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय बस कहां-कहां गई थी.
ये भी पढ़े- Delhi में ‘ड्रग्स क्वीन’ गिरफ्तार… पुलिस के हत्थे चढ़ी 50 हजार की इनामी महिला
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है. महिला के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और मौके से मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जांच टीम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय बस कहां-कहां गई थी और उसमें कौन-कौन मौजूद था.
दिल्ली पुलिस ने उस निजी बस को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें महिला के साथ कथित गैंगरेप की वारदात होने का आरोप है. पुलिस अब बस की फॉरेंसिक जांच करवा रही है ताकि मौके से ऐसे सबूत जुटाए जा सकें, जो जांच में मदद करें.
ये भी पढ़े- ‘क्या मुझे इंसाफ मिलेगा?’ केजरीवाल ने कोर्ट में उठाया बड़ा सवाल…





