लखनऊ में बदलेगा ‘राम भवन’ का स्वरूप, विश्व हिंदू परिषद ने शुरू की तैयारी…

Ram Bhawan: उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow स्थित विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत का ऐतिहासिक ‘राम भवन’ अब नए और आधुनिक स्वरूप में तैयार किया गया। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के संगठनात्मक और वैचारिक केंद्र रहे इस भवन के पुनर्निर्माण और नवीनीकरण को लेकर 14 मई को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संत समाज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहें।

राम जन्मभूमि आंदोलन का अहम केंद्र रहा ‘राम भवन’
‘राम भवन’ को केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि राम जन्मभूमि आंदोलन की रणनीति और वैचारिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में देखा जाता है। वर्षों तक यहां संतों, विहिप पदाधिकारियों और आंदोलन से जुड़े नेताओं की महत्वपूर्ण बैठकें होती रहीं। अयोध्या आंदोलन के दौरान देशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए यह भवन संपर्क और समन्वय का बड़ा केंद्र माना जाता था।

विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के पदाधिकारियों के अनुसार, अब समय के साथ इस भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए उसकी ऐतिहासिक पहचान भी बरकरार रखी जाएगी।

संपन्न हुआ भूमि पूजन
14 मई को आयोजित होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में संत समाज के कई प्रमुख धर्माचार्यों के साथ संघ और विहिप के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां बहुत पहले से बड़े ही जोर शोर से चल रही थी। भवन परिसर को सजाया गया है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग कार्यकर्म में शामिल हुए है।

विहिप से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, नए स्वरूप में तैयार होने वाला राम भवन संगठनात्मक गतिविधियों के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रमुख केंद्र बना।

यह भी पढ़ें…

Gorakhpur में बेअसर रही PM मोदी की अपील, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़…

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया भवन
नवीनीकरण के बाद राम भवन में आधुनिक मीटिंग हॉल, पुस्तकालय, डिजिटल रिकॉर्ड सेक्शन, अतिथि कक्ष और संतों के ठहरने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही भवन में राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेजों और तस्वीरों को भी संरक्षित किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि भवन की डिजाइन तैयार करते समय उसकी पारंपरिक धार्मिक पहचान और सांस्कृतिक महत्व का विशेष ध्यान रखा गया है।

यह भी पढ़ें…

समय पर नहीं हो पाएंगे पंचायत चुनाव? प्रधान संघ ने CM को भेजा ज्ञापन…

संत समाज में उत्साह
राम भवन के पुनर्निर्माण को लेकर संत समाज और विहिप कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कई संतों ने इसे राम जन्मभूमि आंदोलन की स्मृतियों को संजोने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उनका कहना है कि यह भवन आने वाली पीढ़ियों को आंदोलन के इतिहास और उससे जुड़े संघर्षों की जानकारी देगा।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि…

Back to top button