वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री, तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, श्रीलंका में ट्राई सीरीज…

India A Squad: BCCI ने श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम घोषित की। तिलक वर्मा कप्तान और आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह। पढ़ें पूरी टीम लिस्ट।

BCCI announces India A squad for Sri Lanka Tri-Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए ‘इंडिया-ए’ (India A Squad) टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में भारत के अलावा मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान की ‘ए’ टीमें हिस्सा लेंगी। चयनकर्ताओं ने युवा प्रतिभाओं पर भरोसा जताते हुए तिलक वर्मा को कप्तान नियुक्त किया है।

तिलक वर्मा कप्तान और रियान पराग बने उप-कप्तान

बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति ने तिलक वर्मा को इस दौरे के लिए कमान सौंपी है। वहीं, आईपीएल 2026 में शानदार कप्तानी और प्रदर्शन करने वाले रियान पराग को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। यह सीरीज 9 जून से शुरू होगी और इसका फाइनल मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा।

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने फिर चौंकाया

इस स्क्वाड में सबसे चर्चित नाम 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का है। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचाया है। उन्होंने 11 मैचों में 236.55 की स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं। अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले वैभव अब इंडिया-ए के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय सफर को नया आयाम देंगे।

इन खिलाड़ियों को भी मिला मौका

टीम में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के कई स्टार खिलाड़ियों को जगह मिली है। दिल्ली के प्रियांश आर्या, जिन्होंने पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में दमदार प्रदर्शन किया, उन्हें ओपनर के तौर पर शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र के कंधों पर होगी।

गेंदबाजी विभाग में आईपीएल 2026 के उभरते सितारे अंशुल कंबोज मुख्य आकर्षण होंगे। उनके साथ यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह और अरशद खान तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। स्पिन विभाग में आयुष बदोनी, निशांत सिंधु और हर्ष दुबे जैसे ऑलराउंडर टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।

श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल (वनडे ट्राई-सीरीज)

सभी सफेद गेंद के मुकाबले दांबुला (Dambulla) के मैदान पर खेले जाएंगे:

9 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए

11 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए

15 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए

17 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए

21 जून: फाइनल मुकाबला

सफेद गेंद की सीरीज के बाद इंडिया-ए टीम श्रीलंका-ए के खिलाफ गाले में दो मल्टी-डे (लाल गेंद) मैच भी खेलेगी, जिसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।

India A Full Squad for Tri-Series:

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरshad खान।

Back to top button