
LSG vs CSK: प्लेऑफ की जंग में लखनऊ से भिड़ेगी चेन्नई, धोनी की वापसी पर सस्पेंस
IPL 2026 LSG vs CSK Match 59: आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच इकाना स्टेडियम में भिड़ंत होगी। CSK के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है।
IPL 2026 LSG vs CSK Match 59: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। सीजन का 59वां मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा।
अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ के दरवाजे पर खड़े होकर अब हर मुकाबला ‘करो या मरो’ का हो गया है। सीएसके के लिए यहाँ जीत ही एकमात्र विकल्प है। वहीं दूसरी ओर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स बिना किसी दबाव के अपनी साख बचाने और चेन्नई का खेल बिगाड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
CSK के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स यदि इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा देती है, तो उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें काफी मजबूत हो जाएंगी। टीम फिलहाल लगातार तीन मैच जीतकर शानदार फॉर्म में चल रही है।
इस सीजन में संजू सैमसन ने 11 मैचों में 53.75 की लाजवाब औसत से 430 रन ठोके हैं और टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं। गायकवाड़ ने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी बेहतरीन संतुलन दिखाया है और 11 मैचों में 293 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी है। पिछले मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ने वाले उर्विल पटेल पर एक बार फिर सबकी नजरें होंगी।
MS Dhoni की वापसी पर सस्पेंस
सीएसके फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्लेइंग इलेवन में वापसी को लेकर है। पहले अभ्यास सत्र में पिंडली में खिंचाव (Calf Strain) के कारण चोटिल हुए धोनी इस सीजन में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेले है, रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी अब पूरी तरह फिट होकर नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन लखनऊ के खिलाफ होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए वह अभी तक आधिकारिक रूप से टीम के साथ नहीं जुड़े हैं, जिससे उनकी वापसी पर संशय बना हुआ है।
ये भी पढ़े- Tilak Varma पर नस्लीय टिप्पणी कर फंसे अर्शदीप सिंह, वायरल वीडियो से मचा बवाल
साख बचाने उतरेगी लखनऊ
भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हो, लेकिन घरेलू दर्शकों के सामने वह किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है। एलएसजी के विस्फोटक बल्लेबाज किसी भी टीम का समीकरण बिगाड़ने का दम रखते हैं।
सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श बेहतरीन फॉर्म में हैं और 11 मैचों में 377 रन बना चुके हैं। पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ महज 33 गेंदों पर 85 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इंग्लिश ने सीएसके के गेंदबाजों को अपने तेवर दिखा दिए थे।
ये भी पढ़े- वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री, तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, श्रीलंका में ट्राई सीरीज…
LSG vs CSK: संभावित प्लेइंग इलेवन (Predicted Playing XI)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कम्बोज, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील हुसैन।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), मिचेल मार्श, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, जोश इंग्लिश, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिगवेश राठी।





