UP News: हिडन कैमरे से रिकॉर्डिंग, फिर वसूली, कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…

Kanpur News In Hindi: कानपुर के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यह गिरोह कमरे में हिडन कैमरे लगाकर ग्राहकों के वीडियो बना लेता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था।

Kanpur News In Hindi: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने रावतपुर के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ किया है. यहां से तीन युवतियां और नौ युवकों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक ये कथित रूप से सेक्स रैकेट में संलिप्त थे. इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हडकंप मचा रहा. होटल के कमरों (Sex Racket in Kanpur) में कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं.

वहीं एक जानकारी और चौंकाने वाली आई है कि होटल में आने वाले युवक और युवतियों से ब्लैकमेलिंग भी की जा रही थी. हिडेन कैमरे से रिकॉर्डिंग की जा रही थी. फ़िलहाल पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई का दावा कर रही है.

होटल के कमरों में लगे मिले हिडन कैमरे

पुलिस जांच में होटल के कमरों से कई हिडन कैमरे बरामद हुए हैं. शुरुआती जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिलने की बात सामने आई है. पुलिस का कहना है कि वीडियो रिकॉर्ड कर ग्राहकों को बदनाम करने की धमकी देकर पैसे वसूले जाते थे.

गिरफ्तार आरोपियों में औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रमोद गुप्ता और बर्रा निवासी अंबिका शामिल हैं. इनके अलावा रावतपुर स्टेशन क्षेत्र की रहने वाली प्रीति सिंह समेत तीन महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है.

आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर महिलाओं को फंसाते थे

पुलिस के अनुसार, गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था. ग्राहकों से वसूली गई रकम का हिस्सा महिलाओं को दिया जाता था. बताया जा रहा है कि आरोपी पहले कल्याणपुर इलाके में भी इसी तरह का धंधा चला चुके हैं.

sex racket busted in kanpur

होटल में बनाई थी बड़ी पार्किंग, ताकि किसी को न हो शक

रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि होटल के अंदर बड़ी पार्किंग बनाई गई थी, जिससे ग्राहक सीधे अंदर वाहन खड़ा कर लेते थे और आसपास के लोगों को शक नहीं होता था.गर्मियों के दौरान दोपहर में ज्यादा ग्राहकों को बुलाया जाता था. पुलिस अब होटल संचालक और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. जांच एजेंसियों का मानना है कि इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

ये भी पढ़े- ‘डार्लिंग, पेपर आउट करा दिया है…’ लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का घिनौना ऑडियो वायरल

Back to top button