Stock Market Crash: नई जंग की आहट से क्रैश हो गया शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़का

Stock Market Crash: अमेरिका और ईरान में तनव बढ़ने के साथ ही क्रूड की कीमतों में आए उछाल ने बाजार का खेल बिगाड़ दिया. बीएसई का सेंसेक्स (Bse Sensex) खुलने के बाद कुछ ही देर में 1000 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया.

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों ने आज भारतीय शेयर बाजार को हिलाकर रख दिया है. सोमवार ,18 मई को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलते ही शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली.

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे बेहद कमजोर संकेतों के बीच सुबह 9:15 बजे BSE Sensex करीब 754 अंक (1.00%) की भारी गिरावट के साथ 74,483.74 के स्तर पर खुला. वहीं, Nifty (Nse Nifty) 50 भी 225 अंकों (0.95%) का गोता लगाकर 23,418.15 पर आ गया.

एशियाई बाजार

सोमवार को एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई सूचकांक 0.2% फिसल गया, हालांकि टॉपिक्स सूचकांक में 0.1% की मामूली बढ़त दर्ज की गई। दक्षिण कोरियाई बाजारों में अधिक गिरावट देखी गई, जहां कोस्पी और कोस्डैक दोनों 2% से अधिक गिर गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 0.76% गिर गया।

सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट की रफ्तार और तेज हो गई है. सुबह 9:50 बजे तक दलाल स्ट्रीट पर पूरी तरह हाहाकार मच गया. BSE सेंसेक्स 1,012.17 अंक (1.35%) की भारी गिरावट के साथ 74,225.82 के स्तर पर आ गया, जबकि Nifty 50 भी 309.35 अंक (1.31%) गिरकर 23,334.15 के निचले स्तर पर फिसल गया.

मार्केट क्रैश होने की वजह से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई और यह 454 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

ज्यादतर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कर रहे कारोबार

सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी रियल्टी लूजर्स थे. निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कंजप्शन और निफ्टी एनर्जी के साथ करीब सभी इंडेक्स लाल निशान में थे.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 246 अंक या 1.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,635 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 690अंक या 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,876 पर था.

इन शेयरों में दिखी तेज हलचल

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस और भारती एयरटेल गेनर्स थे. पावर ग्रिड, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एमएंडएम, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल, एनटीपीसी और आईटीसी लूजर्स थे.

ट्रंप की नई चेतावनी

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा है, ”ईरान के लिए घड़ी टिक-टिक कर रही है. बेहतर होगा कि वे समझौते के लिए तेजी से कदम आगे बढ़ाएं, वरना उनका नामोनिशान नहीं बचेगा. समय बेहद कम है.” वहीं, ईरान ने ट्रंप की इस धमकी को खारिज करते हुए कहा कि वह किसी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे.

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अगर उन पर हमला हुआ, तो वे मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी और उसके सहयोगी देशों के ठिकानों को निशाना बनाएंगे. इससे तेल की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो सकती है.

Back to top button