Prayagraj: ऑफिस बना मौत का अड्डा! कनपटी पर गन सटाकर प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर

Prayagraj Murder News In HIndi: प्रॉपर्टी डीलर अजहरुद्दीन का अरविन्द भारती नाम के व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हत्यारों ने कनपटी से सटाकर गोली मारी है।

Prayagraj Murder News In HIndi: यूपी के प्रयागराज के नैनी में रुपये के लेनदेन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर अजहरुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहले से प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में मौजूद हत्यारों ने बकायदा सीसीटीवी कैमरे को बंद कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला ?

नैनी थाना क्षेत्र में महेवा पुरवा के रहने प्रॉपर्टी डीलर अजहरुद्दीन का मड़ौका में लगन बिहार गेस्ट हाउस के पास ऑफिस है. अजहरुद्दीन का अरविन्द भारती नाम के व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.बताया जा रहा है कि चार लोग वैगनआर कार से प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में पहुंचे और हत्या की वारदात को अंजाम दिया. हत्यारों ने कनपटी से सटाकर गोली मारी है. इसके बाद चारों वापस कार से लौट गए. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी.

पुलिस ने शुरू की जांच 

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की सूचना पर नैनी थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की. उधर एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉक्टर अजय पाल शर्मा,डीसीपी यमुनानगर जोन विवेक चंद यादव भी मौके पर पहुंचे. प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेककर फुटेज कब्जे में ली गयी है. कार का नंबर सीसीटीवी में आ गया है.

ये भी पढ़े- लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, ट्रेन से मिली महिला की लाश…

पुलिस का दावा है कि उसे क्ल्यू मिल गए हैं, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके अलावा पुलिस परिजनों और आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़े- Lakhimpur में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी मैजिक वैन; 9 सवारियों की मौत

Back to top button