
UP में अगले तीन दिन भारी गर्मी की चेतावनी, CM Yogi ने प्रशासन को किया हाई अलर्ट…
Heatwave Alert in UP: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और आगामी हीटवेव को लेकर Yogi Adityanath सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 19, 20 और 21 मई को प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में हीटवेव यानी लू चलने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने को कहा है।
अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वार्ड तैयार रखने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि सरकारी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। सभी जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक वार्ड सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही अस्पतालों में जरूरी दवाओं, ORS, बर्फ, कूलिंग उपकरण और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
पेयजल और बिजली व्यवस्था पर विशेष फोकस
भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पानी की व्यवस्था करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। ट्रांसफॉर्मर खराब होने या लाइन फॉल्ट की स्थिति में तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
यह भी पढ़ें…
OBC आरक्षण पर योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, पंचायत चुनाव की राह हुई साफ…
राहत एजेंसियां रहेंगी 24 घंटे सक्रिय
सीएम योगी ने आपदा राहत और इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को कहा गया है कि बुजुर्गों, बच्चों, दिहाड़ी मजदूरों और खुले में काम करने वाले लोगों के लिए विशेष सावधानी बरती जाए।
सरकार ने लोगों से भी अपील की है कि दोपहर के समय बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलें, अधिक पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं।
यह भी पढ़ें…
Prayagraj: ऑफिस बना मौत का अड्डा! कनपटी पर गन सटाकर प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में गर्म हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना जताई गई है। ऐसे में प्रशासन को पहले से तैयार रहने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें…





